Popular Posts

अहरौरा डीह में संत पंकज जी महाराज का सत्संग, जनजागरण यात्रा के 88वें पड़ाव पर नशामुक्ति का संदेश

अहरौरा डीह में संत पंकज जी महाराज का सत्संग, जनजागरण यात्रा के 88वें पड़ाव पर नशामुक्ति का संदेश

अहरौरा डीह में संत पंकज जी महाराज का सत्संग, जनजागरण यात्रा के 88वें पड़ाव पर नशामुक्ति का संदेश

अहरौरा/जमालपुर (मीरजापुर) 16 नवम्बर। जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था, मथुरा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत पंकज जी महाराज के सानिध्य में चल रही शाकाहार-सदाचार, मद्यनिषेध, जनजागरण यात्रा अपने 88वें पड़ाव के लिये कल चन्द्रा बजाज एजेन्सी के सामने अहरौरा डीह पहुंची। महाराज जी ने अपने सत्संग संदेश में कहा भाईयों-बहनों! जब हम इस संसार में पैदा हुये तो न कोई जाति या बिरादरी लेकर आये, न कोई मजहब लेकर आये, न कोई नाम लेकर आये सिर्फ नंगे रोते हुये पैदा हुये। परमात्मा के दिये मन, बुद्धि, चित्त से हमारे अन्दर चेतना आ गई। हमारा नाम पड़ गया, कर्म के अनुसार हमारी जाति बन गई। धीरे-धीरे हमारा फैलाव दुनिया में होता चला गया। जब श्वांसों का भण्डार खाली हुआ तो धर्मराज के सिपाही आकर उस जीवात्मा को धर्मराज की कचहरी में पेश कर दिया। वहां जरा सी देर में हिसाब हो गया। आप को सजा दे दी कि ले जाओ इन्हें फला नर्क में डाल दो क्योंकि इन्होंने हमारे द्वारा दिये गये पाक-साफ शरीर को अपने बुरे कर्मों से गन्दा कर दिया। आप सोचेंगे जब मृत्यु के बाद शरीर यहीं पड़ा रह गया तो किसे सजा मिलती है। ध्यान दीजिये हमारी आप की आत्मा स्थूल, लिंग, सूक्ष्म और कारण शरीरों में बन्द है। इस स्थूल शरीर के छूटने के बाद, लिंग शरीर में कर्मों का भुगतान कराया जाता है। खोटे-बुरे कर्मों को करने वाले जीवों को नर्कों में भयानक सजायें दी जा रही हैं। लाखों मील तक रोने चिल्लाने की आवाज जाती है। कोई बचाने वाला नहीं।

नाम योग साधना का संदेश

जीवात्मा के कल्याण के लिये महाराज जी ने प्रभु प्राप्ति का सरल मार्ग नाम योग साधना को विस्तार से समझाया और इसे नित्य करने की अपील की।
सन्त महापुरुष साधना करके जब ऊपर के लोकों में जाते हैं इस भयावह दृश्य को देखकर द्रवित हो जाते हैं। वे उससे बचने का सन्देश देते हैं। बताई गई साधना से आप लोग भी इसे देख सकते हैं। इसलिये अशुद्ध खान-पान को त्याग कर मानव धर्म-कर्म का पालन करें। मानव धर्म यह है कि लोग शाकाहारी-सदाचारी व नशामुक्त रहकर एक-दूसरे की निःस्वार्थ भाव से सेवा करें। सत्य, दया, करुणा, प्रेम, अहिंसा के गुणों को अपनायें और अपनी आत्मा का कल्याण करा लें। यही असली मानव धर्म है।

‘जयगुरुदेव’ नाम का महत्व

उन्होंने बताया ‘जयगुरुदेव’ समय का सिद्ध नाम है जिसे बाबा जयगुरुदेव जी महाराज ने जगाया। इस नाम जहाज पर अगर दुनिया के सारे जीव बैठ जाय तो यह सबको पार कर देगा। जयगुरुदेव नाम के साथ यह संकल्प जुड़ा है कि ‘‘जन-जन की जबान पर जब जयगुरुदेव आयेगा, सच्ची स्वतंत्रता का तब आनन्द पायेगा।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष घूरन प्रसाद, संगठन मंत्री व प्रवक्ता मोती लाल सिंह, कान्ती देवी, नीरज कुमार मौर्य, रामजी चौहान, सूरज कुमार मौर्य, रामविलास गुप्त, अजय कुमार, चन्द्रमा यादव एवं सहयोगी संगत छत्तीसगढ़ के हेमशंकर पटेल, कमल पटेल, राम कुमार यादव, उपेन्द्र केशरी, जयकरन पटेल, यशवन्त साहू, अजय नायक, रिकेस्वर हिरवानी, देव सिंह ठाकुर आदि मौजूद रहे। आयोजन में कैलाश नाथ एवं दिनेश कुमार का विशेष सहयोग रहा।
सत्संग समारोह के बाद जनजागरण यात्रा अपने 89वें पड़ाव पेट्रोल पम्प के सामने ग्राम मांदापुर ब्लाक जमालपुर के लिये प्रस्थान कर गई। यहां कल (आज) प्रातः 11 बजे से सत्संग कार्यक्रम आयोजित है।

BREAKING NEWS
हलिया के 10 गांवों के चकबंदी नक्शे गायब: लखनऊ ले जाते समय रास्ते में खोए, मानचित्रकार निलंबितयूपी चुनाव 2027: कांग्रेस 2 दिसंबर को अयोध्या से करेगी शुरुआत, पूर्वांचल पर नजर; मीरजापुर में धरनामीरजापुर खंड शिक्षा अधिकारी तबादला: 11 ब्लॉकों के बीईओ बदले, रातों-रात रिलीव, जमालपुर-हलिया शामिलचंद्रकांता भाग 2: विजयगढ़ की राजकुमारी कौन थी, सोनभद्र के विजयगढ़ किले से क्या है रिश्ताकल से बेचूबीर मेला: श्रद्धालु ध्यान दें, अहरौरा के जंगल महाल में जुआ-नशा और अवैध वसूली पर सख्तीचुनार पीजी कॉलेज में वनस्पति विज्ञान विभाग की क्विज प्रतियोगिता, जल-वायु प्रदूषण पर हुए सवालमीरजापुर मतदाता सूची का प्रारूप जारी: 21-22, 28-29 नवंबर को बूथों पर शिविर, 16 दिसंबर तक भरें फॉर्ममीरजापुर सिंचाई विभाग घोटाला: ऑडिट में 16 से 168 करोड़ तक पहुंची हेराफेरी, दो और कर्मी निलंबितसंतनगर के रैकल गांव में तालाब से निकले मगरमच्छ ने मजदूर को दौड़ाया, 3 दिन बाद भी नहीं आया वन विभागमड़िहान में करंट से दो युवक झुलसे: गोपलपुर जुड़ियां में शिकार के लिए बिछा था 11 हजार वोल्ट का तारचक्रवात अक्वान 20 नवंबर को आंध्र तट से टकराएगा: मीरजापुर-पूर्वांचल में बारिश नहीं, सुबह कोहरामां विंध्यवासिनी की कथा भाग 2: तूफ़ानी रात में यमुना पार, गोकुल में बदले गए कृष्ण और योगमायाहलिया के 10 गांवों के चकबंदी नक्शे गायब: लखनऊ ले जाते समय रास्ते में खोए, मानचित्रकार निलंबितयूपी चुनाव 2027: कांग्रेस 2 दिसंबर को अयोध्या से करेगी शुरुआत, पूर्वांचल पर नजर; मीरजापुर में धरनामीरजापुर खंड शिक्षा अधिकारी तबादला: 11 ब्लॉकों के बीईओ बदले, रातों-रात रिलीव, जमालपुर-हलिया शामिलचंद्रकांता भाग 2: विजयगढ़ की राजकुमारी कौन थी, सोनभद्र के विजयगढ़ किले से क्या है रिश्ताकल से बेचूबीर मेला: श्रद्धालु ध्यान दें, अहरौरा के जंगल महाल में जुआ-नशा और अवैध वसूली पर सख्तीचुनार पीजी कॉलेज में वनस्पति विज्ञान विभाग की क्विज प्रतियोगिता, जल-वायु प्रदूषण पर हुए सवालमीरजापुर मतदाता सूची का प्रारूप जारी: 21-22, 28-29 नवंबर को बूथों पर शिविर, 16 दिसंबर तक भरें फॉर्ममीरजापुर सिंचाई विभाग घोटाला: ऑडिट में 16 से 168 करोड़ तक पहुंची हेराफेरी, दो और कर्मी निलंबितसंतनगर के रैकल गांव में तालाब से निकले मगरमच्छ ने मजदूर को दौड़ाया, 3 दिन बाद भी नहीं आया वन विभागमड़िहान में करंट से दो युवक झुलसे: गोपलपुर जुड़ियां में शिकार के लिए बिछा था 11 हजार वोल्ट का तारचक्रवात अक्वान 20 नवंबर को आंध्र तट से टकराएगा: मीरजापुर-पूर्वांचल में बारिश नहीं, सुबह कोहरामां विंध्यवासिनी की कथा भाग 2: तूफ़ानी रात में यमुना पार, गोकुल में बदले गए कृष्ण और योगमाया