1
1

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्राम सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चुनार, मिर्ज़ापुर में दिनांक 17/11/2026 को वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर पर विभाग परिषदीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्नातक स्तर पर “जल प्रदूषण” विषय पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें आंशिक पटेल (बी एस सी पंचम सेमेस्टर) ने प्रथम स्थान, चंचल कुमारी(बी एस सी प्रथम सेमेस्टर) ने द्वितीय स्थान तथा आशुतोष कुमार सिंह (बी एस सी प्रथम सेमेस्टर) एवं संजना कुमारी (बी एस सी पंचम सेमेस्टर) ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसी क्रम में स्नातकोत्तर स्तर पर “वायु प्रदूषण” विषय पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में जागृति विश्वकर्मा (एम एस सी प्रथम सेमेस्टर) एवम् मो फरहान अख्तर (एम एस सी तृतीय सेमेस्टर) ने प्रथम, मानेंद्र कुमार एवं रेनू कुमारी (एम एस सी तृतीय सेमेस्टर) ने द्वितीय तथा अमित कुमार प्रजापति, अभय राज यादव (एम एस सी प्रथम सेमेस्टर) एवं प्रियंका भारती (एम एस सी तृतीय सेमेस्टर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
दोनों ही प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर माधवी शुक्ला उपस्थित रहीं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को आशीर्वचन देते हुए छात्र छात्राओं को जल एवं वायु प्रदूषण से होने वाली हानियों के विषय में बताया तथा अपने पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित किया। इसी के साथ उन्होंने पर्यावरणीय प्रदूषणों को रोकने के विभिन्न उपायों के विषय में भी जानकारी दी। प्रतियोगिताओं का संचालन डॉ शिखा तिवारी एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ विद्या सिंह ने किया। प्रतियोगिता में भारी संख्या में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
नोटिफिकेशन चालू करें। दिन में कुछ ही ज़रूरी खबरें, रात में कोई नोटिफिकेशन नहीं। कभी भी बंद कर सकते हैं।