1
1
वसुदेव यमुना पार करके लौटे… गोद में कृष्ण नहीं, एक बच्ची थी।
▶️ YouTube पर देखें: विंध्यवासिनी कथा
🔔 TST News YouTube सब्सक्राइब करें
पहले भाग में आपने पढ़ा कि कंस की जेल में आधी रात श्रीकृष्ण का जन्म हुआ और ताले अपने आप खुल गए। भागवत कथा के अनुसार वसुदेव ने नन्हे कृष्ण को एक टोकरी में रखा, टोकरी सिर पर उठाई और तूफ़ानी रात में यमुना में उतर गए।
मान्यता है कि यमुना का पानी बढ़ता गया, पर जब वह गले तक पहुंचा तो शेषनाग ने फन फैलाकर बच्चे को बारिश से बचाया और नदी ने रास्ता दे दिया।
गोकुल में नंद बाबा के घर सब सो रहे थे। यशोदा के पास एक नवजात बच्ची थी। वसुदेव ने कृष्ण को वहां लिटाया और बच्ची को उठाकर वापस मथुरा की जेल लौट आए। जेल के दरवाज़े फिर बंद हो गए, बेड़ियां फिर लग गईं।
पहरेदार जागे तो बच्चे के रोने की आवाज़ सुनाई दी, और ख़बर सीधे कंस तक पहुंची। कंस को लगा कि आठवीं संतान आ गई है। पर यह बच्ची कौन थी, यह कंस नहीं जानता था।
पुराणों में इस बच्ची को योगमाया कहा गया है, यानी भगवान विष्णु की माया-शक्ति। दुर्गा सप्तशती के 11वें अध्याय में देवी स्वयं कहती हैं कि वे नंद के घर यशोदा से जन्म लेंगी और विंध्याचल पर निवास करेंगी। मीरजापुर का विंध्याचल धाम इसी मान्यता का केंद्र है।
पहला भाग यहां पढ़ें: कंस की जेल में आधी रात। विंध्याचल और मीरजापुर की खबरें मीरजापुर समाचार में।
कथा के अनुसार वसुदेव कृष्ण को गोकुल में नंद बाबा और यशोदा के घर छोड़कर आए थे।
पुराणों के अनुसार यशोदा की बेटी योगमाया थीं, जिन्हें विंध्याचल में मां विंध्यवासिनी के रूप में पूजा जाता है।
📅 अगला भाग: कंस के हाथ से छूटी देवी — 18 नवंबर सुबह 8 बजे। यह वीडियो YouTube पर
यह कथा पुराणों और लोक-मान्यता पर आधारित है। वीडियो के चित्र सांकेतिक चित्रण हैं। किसी तथ्य में त्रुटि दिखे तो कमेंट में बताएं, जांच के बाद सुधार किया जाएगा।
नोटिफिकेशन चालू करें। दिन में कुछ ही ज़रूरी खबरें, रात में कोई नोटिफिकेशन नहीं। कभी भी बंद कर सकते हैं।