Popular Posts

नारायणपुर: शिवराजपुर में संत पंकज जी महाराज का सत्संग, 85वें पड़ाव पर शाकाहार-नशामुक्ति का संदेश

नारायणपुर: शिवराजपुर में संत पंकज जी महाराज का सत्संग, 85वें पड़ाव पर शाकाहार-नशामुक्ति का संदेश

नारायणपुर: शिवराजपुर में संत पंकज जी महाराज का सत्संग, 85वें पड़ाव पर शाकाहार-नशामुक्ति का संदेश

शाकाहार बनो,सुखी रहो,अच्छे आचार विचार आएंगे

चुनार/नरायनपुर (मीरजापुर) 13 नवम्बर। ‘‘ध्यान अब भी न दोगे तो पछताओगे।’’ का उद्घोष करते हुये जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था, मथुरा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत पंकज जी महाराज अपनी 108 दिवसीय शाकाहार-सदाचार, मद्यनिषेध आध्यात्मिक जनजागरण यात्रा के 85वें पड़ाव पर कल ग्राम शिवराजपुर ब्लाक नरायनपुर पधारे। भारी संख्या में स्थानीय भाई-बहनों ने कलशों, पुष्पवर्षा, बाजे-गाजे तथा जयगुरुदेव उद्घोष करके यात्रा का स्वागत किया। आज अपने सत्संग सम्बोधन में महाराज जी ने कहा कि भाई-बहनों! यह मनुष्य शरीर आपका चन्द रोजा मकान है। निर्धारित समय के लिये मिला है। समय पूरा होते ही मकान मालिक यानि परमात्मा अपने दूतों को भेजकर यह मकान खाली करा लेगा। इस शरीर से जीवात्मा के निकलते ही कोई कितना ही सगा क्यों न हो, एक रात भी घर में रखने को तैयार नहीं होगा। सब लोग कन्धे पर लाद कर श्मशान में ले जाकर, जलाकर खाक कर देंगे। आपकी यह शानो-शौकत, यह रुतबा, यह प्रधानी, प्रमुखी सब समाप्त हो जायेगी। ऐ इन्सानों! यह शरीर खाने-पीने, बाल-बच्चे बनाने और फिर मर जाने के लिये ही नहीं मिला है बल्कि जीते जी प्रभु की भक्ति करके प्रभु का दर्शन, दीदार करने के लिये मिला है। परमात्मा मिलता है, जीते जी मिलता है, मरने के बाद नहीं। जिन्होंने पाया उन्होंने लिख दिया ‘‘कस्तूरी कुण्डल बसै, मृग ढूढ़ै वन मांहि। ऐसे घट-घट राम हैं, दुनियां देखे नाहिं।’’ कबीर साहब ने भी लिखा है कि ‘‘ज्यों तिल माहीं तेल है, ज्यों चकमक में आग, तेरा साईं तुझमें है, जाग सके तो जाग।’’ इसके लिये किसी सच्चे महात्मा की, पूरे गुरु की तलाश करनी होगी, जिन्होंने सुरत-शब्द योग की साधना करके अपनी आत्मा को जगा लिया हो। वही इसका भेद बतायेंगे। इसकी तीन क्रियायें होती हैं पहला-सुमिरन, दूसरा ध्यान और तीसरा भजन। महाराज जी ने अमोलक धन नामदान देकर तीनों क्रियाओं को विधिवत समझाया और भजन करना भी सिखाया।
महाराज जी ने कहा कि ‘‘शाकाहार है सुखद आहार, शुद्ध खून करता संचार।’’ अरे प्रेमियों! सभी धर्मों में अहिंसा को परम धर्म कहा गया है। बिना हिंसा के मांस मिलेगा नहीं। अतः आप सबसे यह अपील और प्रार्थना है कि आप लोग अशुद्ध आहार (मांसाहार) करके पेट को कब्रिस्तान न बनायें। साथ ही शराब जैसे नशीले पदार्थों का सेवन यदि करते हैं तो कतई बन्द कर दें अन्यथा कुदरत भारी सजा देने को तैयार है। फिर मत कहना किसी ने हमको चेताया नहीं था। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को अपनी मंगलकामना भी दी।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष घूरन प्रसाद, संगठन मंत्री व प्रवक्ता मोती लाल सिंह, भगवानदास, जोखन प्रसाद, राम अधार सिंह एवं सहयोगी संगत नालंदा (बिहार) के अनिल सिंह, त्रिवेणी प्रसाद, राजकुमार (पिन्टू जी), भरत सिंह आदि मौजूद रहे। आयोजन में भट्ठा मालिक संदीप कुमार एवं दशरथ सिंह का विशेष सहयोग रहा।
सत्संग समारोह के बाद जनजागरण यात्रा अपने 86वें पड़ाव ग्राम बरेंव ब्लाक नरायनपुर के लिये प्रस्थान कर गई।

BREAKING NEWS
RBI दिसंबर में फिर बढ़ा सकता है रेपो रेट: महंगाई 6.09% पर, विशेषज्ञ बोले- 5.75% तक जा सकती है दरपेटीएम वॉलेट की वापसी की राह खुली: RBI से सैद्धांतिक मंजूरी, शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई 1,960 रुपये परसोना-चांदी सस्ते: सोना 2,500 रुपये गिरकर 1.40 लाख के करीब, चांदी 3,500 रुपये टूटी; खरीदारी से पहले जानें भावचीनी के दाम पर लगाम: नवंबर के दूसरे पखवाड़े का कोटा 13 लाख टन, शुल्क-मुक्त आयात 31 दिसंबर तकसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी आज से: सूर्यकुमार, भुवनेश्वर और शमी के लिए वापसी का मौका, 17 नवंबर अहमराष्ट्रीय खेल पुरस्कार: 17 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार, इस बार किसी को खेल रत्न नहींVi का 35 रुपये वाला नया वाउचर: 1GB डेटा, 28 दिन के लिए दो क्षेत्रीय OTT; भोजपुरी कंटेंट भीदिवाली पर भी नहीं बिके स्मार्टफोन: दुकानों पर बिक्री 20% घटी, रियलमी को 50% से ज्यादा झटकामीरजापुर: भैरो प्रसाद जायसवाल अस्पताल व टीबी अस्पताल में सीएमओ का छापा, 17 कर्मी गैरहाजिरबीएचयू में 18 पुराणों पर 15 दिन का कोर्स: ऑक्सफोर्ड-आईआईटी के विशेषज्ञ पढ़ाएंगे, 19 नवंबर तक पंजीकरणWHO रिपोर्ट: भारत में 10 साल में टीबी से मौतें 38% घटीं, इलाज की सफलता दर 94% पहुंचीमीरजापुर में धान खरीद शुरू: मंडी समिति केंद्र पर पहले दिन दो किसानों से 103 कुंतल, 132 केंद्र खुलेRBI दिसंबर में फिर बढ़ा सकता है रेपो रेट: महंगाई 6.09% पर, विशेषज्ञ बोले- 5.75% तक जा सकती है दरपेटीएम वॉलेट की वापसी की राह खुली: RBI से सैद्धांतिक मंजूरी, शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई 1,960 रुपये परसोना-चांदी सस्ते: सोना 2,500 रुपये गिरकर 1.40 लाख के करीब, चांदी 3,500 रुपये टूटी; खरीदारी से पहले जानें भावचीनी के दाम पर लगाम: नवंबर के दूसरे पखवाड़े का कोटा 13 लाख टन, शुल्क-मुक्त आयात 31 दिसंबर तकसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी आज से: सूर्यकुमार, भुवनेश्वर और शमी के लिए वापसी का मौका, 17 नवंबर अहमराष्ट्रीय खेल पुरस्कार: 17 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार, इस बार किसी को खेल रत्न नहींVi का 35 रुपये वाला नया वाउचर: 1GB डेटा, 28 दिन के लिए दो क्षेत्रीय OTT; भोजपुरी कंटेंट भीदिवाली पर भी नहीं बिके स्मार्टफोन: दुकानों पर बिक्री 20% घटी, रियलमी को 50% से ज्यादा झटकामीरजापुर: भैरो प्रसाद जायसवाल अस्पताल व टीबी अस्पताल में सीएमओ का छापा, 17 कर्मी गैरहाजिरबीएचयू में 18 पुराणों पर 15 दिन का कोर्स: ऑक्सफोर्ड-आईआईटी के विशेषज्ञ पढ़ाएंगे, 19 नवंबर तक पंजीकरणWHO रिपोर्ट: भारत में 10 साल में टीबी से मौतें 38% घटीं, इलाज की सफलता दर 94% पहुंचीमीरजापुर में धान खरीद शुरू: मंडी समिति केंद्र पर पहले दिन दो किसानों से 103 कुंतल, 132 केंद्र खुले