नारायण की कलम एवं गौ माता सम्मान’ से नवाजे गए डीएम पवन कुमार गंगवार

‘नारायण की कलम एवं गौ माता सम्मान’ से नवाजे गए डीएम पवन कुमार गंगवार
अंगवस्त्रम्, आध्यात्मिक कलम, सुंदरकांड की पुस्तक व सम्मान पत्र भेंट कर किया सम्मानित
मिर्जापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार को सामाजिक एवं आध्यात्मिक क्षेत्र में प्रदान किए जाने वाले ‘नारायण की कलम एवं गौ माता सम्मान’ से सम्मानित किया गया। महर्षि ऋष्यश्रृंग सेवा संस्थान (पंजीकृत), नारायण गृहस्थ आश्रम नारायण नगर पचराव के प्रबंधक इंजी. वीरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बिचित्रानन्द ने जिलाधिकारी को अंगवस्त्रम्, आध्यात्मिक कलम, सुंदरकांड की पुस्तक एवं सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया।इस अवसर पर संस्थान के प्रबंधक वीरेंद्र कुमार सिंह ने जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार को नारायण गृहस्थ आश्रम की स्थापना, उसके उद्देश्यों तथा संस्थान द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं आध्यात्मिक कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।उन्होंने बताया कि नारायण गृहस्थ आश्रम का उद्देश्य आध्यात्मिक चेतना के साथ समाज में सेवा, संस्कार और भारतीय परंपराओं के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है। आश्रम से जुड़े विभिन्न सेवा कार्यों की जानकारी भी जिलाधिकारी के समक्ष रखी गई।सम्मान समारोह के दौरान आध्यात्मिक कलम एवं सुंदरकांड की पुस्तक भेंट कर सम्मान को धार्मिक एवं सामाजिक चेतना से भी जोड़ा गया। सम्मान प्राप्त करने पर जिलाधिकारी ने संस्थान के पदाधिकारी का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में नारायण की कलम एवं गौ माता सम्मान को लेकर भी चर्चा रही। संस्थान की ओर से बताया गया कि सम्मान का उद्देश्य समाज और जनसेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाले व्यक्तित्वों के प्रति सम्मान एवं सकारात्मक सामाजिक चेतना को प्रोत्साहित करना है।