1
1

मीरजापुर। मीरजापुर नगर के लोहिया तालाब-ओझला पुल मार्ग पर एक ही जगह सड़क फिर धंस गई है। दो महीने के भीतर यह तीसरी बार है। यह नगर को विंध्याचल धाम से जोड़ने वाला सबसे पुराना और प्रमुख रास्ता है, जिससे रोज बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और श्रद्धालु गुजरते हैं। इस बार आरसीसी सड़क का करीब 40 से 45 फीट लंबा और 10 फीट चौड़ा हिस्सा नीचे बैठ गया है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक पहली बार सड़क लगभग दो फीट लंबाई-चौड़ाई में धंसी थी। दूसरी बार गड्ढा करीब 10 फीट तक फैल गया और तीसरी बार 20 से 25 फीट तक पहुंच गया। हर बार गड्ढे में गिट्टी और भस्सी भरकर काम चला दिया गया, लेकिन कुछ दिन बाद सड़क फिर बैठ गई। अब धंसा हिस्सा 40 फीट से ज्यादा हो चुका है, जिससे राहगीरों और वाहनों के लिए हादसे का खतरा बढ़ गया है।
लोहिया तालाब के रहने वाले और इस रास्ते से रोज गुजरने वाले लोग निर्माण और मरम्मत, दोनों की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि मरम्मत के नाम पर बार-बार पैसा खर्च हो रहा है, फिर भी समस्या जस की तस है। लोगों की मांग है कि एक ही जगह बार-बार सड़क धंसने की वजह जानने के लिए तकनीकी जांच हो और फिर ठीक ढंग से स्थायी मरम्मत कराई जाए। उन्हें डर है कि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो यहां कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
जल निगम (नगरीय) के अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार के अनुसार जहां-जहां सीवर लाइन बिछाई गई थी, वहां सड़क का काम करा दिया गया था। उन्होंने कहा कि अगर सड़क धंसी है तो यह दिखवाया जाएगा कि यह हिस्सा किस विभाग के अधीन आता है। यानी फिलहाल यह भी तय नहीं है कि स्थायी मरम्मत की जिम्मेदारी किसकी है।
– लोहिया तालाब से ओझला पुल की ओर जाते समय धंसे हिस्से के पास रफ्तार धीमी रखें, खासकर रात में और दोपहिया वाहन पर। – विंध्याचल दर्शन के लिए परिवार या बच्चों के साथ जा रहे हैं तो इस हिस्से को ध्यान से पार करें। – इस हिस्से की स्थायी मरम्मत कब और कौन सा विभाग करेगा, यह तय होने पर हम जानकारी अपडेट करेंगे।
मीरजापुर मंडलीय अस्पताल में 8 माह से विटामिन डी-बी12 जांच बंद, 10 दिन से थायराइड टेस्ट भी ठप
चुनार के भरपूर मोहल्ले में नाली जाम से नाराज लोगों ने किया सड़क जाम, नगर पालिका पर अनदेखी का आरोप
थंबनेल फोटो साभार (सांकेतिक तस्वीर): KEmel49 / Wikimedia Commons (CC BY-SA 4.0)। संपादित।
नोटिफिकेशन चालू करें। दिन में कुछ ही ज़रूरी खबरें, रात में कोई नोटिफिकेशन नहीं। कभी भी बंद कर सकते हैं।