Popular Posts

पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी बऺशधारी सिंह और गिरिजा शंकर सिंह को नारायण की कलम एवं गऊ माता सम्मान से सम्मानित किया गया

पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी बऺशधारी सिंह और गिरिजा शंकर सिंह को नारायण की कलम एवं गऊ माता सम्मान से सम्मानित किया गया

सीखड़ मीरजापुर। क्षेत्र के हॉसीपुर गांव के पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी बऺशधारी सिंह एवं गिरिजा शंकर सिंह को नारायण की कलम एवं गऊ माता सम्मान से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान महर्षि ऋष्य ऋ॑ग सेवा संस्थान (पंजी), नारायण गृहस्थ आश्रम नारायण नगर पचराव के प़बन्धक ईन्जी बीरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बिचित्रानन्द ने अंगवस्त्रम् , आध्यात्मिक कलम, सुन्दर काण्ड की पुस्तक एवं आश्रम का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
1970 के दशक में श्री शिवाजी नेशनल इण्टर कालेज हॉसीपुर, मीरजापुर के फुटबॉल टीम के खिलाड़ी जो बैक से खेलते थे और गोल करने वाले को नाकों चने चबवाने पर मजबूर कर देते थे।
बऺशधारी सिंह और गिरिजा शंकर सिंह दोनों लोग हांसीपुर गांव के रहने वाले हैं।
बाद में इन्होंने हांसीपुर गांव के टीम का प्रतिनिधित्व किया।
आज भी 81 साल की उम्र में एक्टिंभ और स्वस्थ्य है।आने वाले फुटबॉल खिलाड़ियों को इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।
इन्होंने सपोर्टिंग क्लब कछवॉ , जख्खनी, जगतपुर वाराणसी, भुरकुंडा , चुनार , मीरजापुर, ओबरा, रेनूकूट आदि टीमों के साथ अनेको मैच खेले। और हांसीपुर कालेज के नाम अनेको सिल्ड और मेडेल जीत हासिल किया है।

प्रातिक्रिया दे