Popular Posts

डॉ. सरस्वती वर्मा का जन्मदिन 5 अक्टूबर को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

डॉ. सरस्वती वर्मा का जन्मदिन 5 अक्टूबर को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

चुनार/वाराणसी, 5 अक्टूबर।* स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में चुनार का जाना-पहचाना नाम सरस्वती हॉस्पिटल एंड कैंसर सेंटर की हेड डॉ. सरस्वती वर्मा का जन्मदिन सोमवार को चुनार के एक प्रसिद्ध होटल में सादगी और आत्मीय माहौल में मनाया गया।
इस मौके पर डॉ. वर्मा के परिवार, करीबी और अस्पताल परिवार के सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। केक काटकर सभी ने डॉ. सरस्वती वर्मा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी और उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस अवसर पर डॉ. वर्मा ने कहा कि मरीजों की सेवा ही उनके लिए सबसे बड़ा तोहफा है। उन्होंने बताया कि उनके अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना (PM-JAY) के तहत पात्र लाभार्थियों को 5 लाख रुपये तक के निःशुल्क इलाज की सुविधा लगातार दी जा रही है, ताकि गरीब से गरीब व्यक्ति भी कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का आधुनिक इलाज करा सके।
उल्लेखनीय है कि सरस्वती हॉस्पिटल एंड कैंसर सेंटर चुनार में कैंसर सर्जरी, कीमोथेरेपी, 24×7 कैंसर इमरजेंसी केयर के साथ-साथ स्त्री एवं प्रसूति रोग, यूरोलॉजी एवं डायलिसिस, ऑर्थो सर्जरी, जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जरी, ईएनटी एवं जनरल मेडिसिन के लिए जाना जाता है।
कार्यक्रम में वाराणसी के प्रसिद्ध कैंसर रोग विशेषज्ञ व चक्रपाणि हॉस्पिटल के संचालक डॉ. अजय प्रजापति भी मौजूद रहे। अंत में डॉ. सरस्वती वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *