1
1


चुनार, मीरजापुर। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर चुनार में श्रद्धा, आस्था और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। गंगा स्नान के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं की सेवा में कुशवाहा महासभा चुनार की ओर से बालूघाट स्थित शनिदेव मंदिर के पास विशाल राम खिचड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं एवं लोगों को प्रसाद स्वरूप राम खिचड़ी वितरित की गई। कार्यक्रम में महासभा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने पूरे उत्साह एवं सेवाभाव के साथ लोगों को खिचड़ी वितरित की। कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर आयोजित इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर कुशवाहा महासभा चुनार के अध्यक्ष दीपक कुशवाहा, महामंत्री रंजीत वर्मा, सचिव सुनील कुशवाहा, कोषाध्यक्ष अभय वर्मा सहित मनोज कुशवाहा, चेतनरायन मौर्य, गौतम मौर्य, कमलेश मौर्य, विजय मौर्य, ब्रह्मानंद कुशवाहा, दिनकर मौर्य, धीरेन्द्र मौर्य, अजित मौर्य और पंकज मौर्य सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। महासभा के सदस्यों ने आयोजन में सहयोग करते हुए श्रद्धालुओं की सेवा की। कार्तिक पूर्णिमा जैसे पावन अवसर पर हजारों लोगों को भोजन प्रसाद वितरित कर महासभा ने सामाजिक एकता, सहयोग और मानव सेवा का संदेश दिया।
नोटिफिकेशन चालू करें। दिन में कुछ ही ज़रूरी खबरें, रात में कोई नोटिफिकेशन नहीं। कभी भी बंद कर सकते हैं।