सीखड़ के हांसीपुर गांव के 1970 के दशक के फुटबॉलर बंशधारी सिंह और गिरिजा शंकर सिंह को नारायण गृहस्थ आश्रम पचराव ने ‘नारायण की कलम’ व ‘गऊ माता सम्मान’ दिया।
मीरजापुर के डीएम पवन कुमार गंगवार को पचराव के नारायण गृहस्थ आश्रम के प्रबंधक वीरेंद्र कुमार सिंह ने ‘नारायण की कलम एवं गौ माता सम्मान’ से सम्मानित किया।
चुनार के ब्रह्मकुमारी आश्रम में नारायण गृहस्थ आश्रम ने पंकज भाई व टीम को सम्मानित किया। आश्रम ने बताया कि गांवों में करीब आठ महीने नशामुक्ति अभियान चलाया गया।
चुनार के डगमगपुर रामबाग स्थित सुरभि शोध संस्थान के सूर्यकांत जालान को गो सेवा और पूर्वोत्तर के बच्चों की मुफ्त शिक्षा के लिए नारायण की कलम सम्मान मिला।