वृक्षोपल्ली सेवा आश्रम में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत।

वृक्षोपल्ली सेवा आश्रम में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत।
राष्ट्रीय किसान चिंतन शिवर रोकने का 2027 में किसान देंगे जवाब।
नरायनपुर/मिर्जापुर। 12 सितंबर, शनिवार को छोटा मिर्जापुर स्थित बृक्षोपल्ली सेवा आश्रम में भाकियू लोकशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्योराज सिंह भाटी, राष्ट्रीय प्रवक्ता ओम वीर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अनुराग सिंह (लाल बेटा) का आश्रम के महंत स्वामी रामानंद जी महाराज ने अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया।
बृक्षोपल्ली सेवा आश्रम में भाकियू लोकशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्योराज सिंह भाटी प्रेस वार्ता में चिंता जताते हुए बताया कि भाकियू लोकशक्ति का पुराना पोखरा रामनगर, वाराणसी में 12 और 13 सितंबर को दो दिवसीय चिन्तन शिविर आयोजित किया गया था जिसमें किसान समाज भरी संख्या में भाग लेने आ रहा था, हम लोग भी चिंतन शिविर में ही भाग लेने आए हुए थे, लेकिन आयोजन स्थल पर पहुंचने पर पता चला कि सरकार ने धारा 163 लागू कर चिंतन शिवर को रोकने का काम किया। चूंकि वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है और योगी जी का प्रदेश है। इन्होंने हम किसानों की आवाज को दबाने का काम किया। यह बड़े दुःख की बात है । किसान किसी का बुरा नहीं चाहता और न हम राजनीति करते हैं। यह चिंतन शिविर किसानों की समस्याओं को लेकर था। कबीर दस जी की दोहा को बोलते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि किसान चाहे कोई भी पार्टी हो किसी की बुराई नहीं करता है, जो किसानों के हित की बात करता है किसान उसी का हो जाता है।
उन्होंने ने कहा आज 400 से अधिक दिन से भैंसवार, सोनभद्र भूमि अधिग्रहण के विरोध में धरने पर बैठा है, उनकी कोई सुनने वाला नहीं। आज पूरे देश आंदोलन ग्रस्त है। देश में गृह युद्ध जैसा माहौल बना दिया गया है। हमारी तो इच्छा थी कि हम वाराणसी में आए हैं तो भगवान भोलेनाथ का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे एवं मां गंगा की गोद में स्नान व उनका दर्शन करेंगे।
यह पूछने पर कि 2027 में आप की रणनीति क्या होगी? कहते हैं कि हमारे लिए उनकी जवाब देने के लिए नोटा है। बैलट पेपर से चुनाव होगा तो वोट निरस्त करके और मशीन से चुनाव होगा तो नोट दबा कर विरोध जताने का काम करेंगे।
इस मौके पर प्रदेश प्रमुख महा सचिव बजरंगी कुशवाहा, जिलाध्यक्ष मीरजापुर धर्मदेव उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष श्रवण कुमार सिंह, प्रदेश सचिव जालिम सिंह समेत सैकड़ों की संख्या में किसान नेता मौजूद रहे।