Popular Posts

प्रतिभा और समाज सेवा का सम्मान: ‘नारायण की क़लम एवं गऊ माता सम्मान’ से अलंकृत हुए सोहन बाबा ।

प्रतिभा और समाज सेवा का सम्मान: ‘नारायण की क़लम एवं गऊ माता सम्मान’ से अलंकृत हुए सोहन बाबा ।

चुनार (मीरजापुर)। समाज में उत्कृष्ट कार्यों, अनुकरणीय व्यक्तित्व और जनकल्याणकारी गतिविधियों को रेखांकित करते हुए नारायण गृहस्थ आश्रम, नारायण नगर (पचराव, चुनार, मीरजापुर) द्वारा सोहन बाबा , सक्तशेषगढ आश्रम को प्रतिष्ठित ‘नारायण की क़लम एवं गऊ माता सम्मान’ से सम्मानित किया गया है।
संस्थान के अनुसार, सोहन बाबा जी का बहुआयामी एवं प्रभावशाली व्यक्तित्व, सामाजिक चेतना का प्रसार और समाज के प्रति समर्पण अनुकरणीय है। उनके द्वारा किए जा रहे भलाई और सेवा के कार्य जन-सामान्य के लिए प्रेरणा का स्रोत बने हैं।
परम श्रद्धेय सोहन बाबा 2001 में परमहंस आश्रम सक्तेशगढ़ के स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज के शिष्य बने और आश्रम की सेवा करते करते 2013 में हरिद्वार में सवा लाख यथार्थ गीता को बांटने का लक्ष्य रखा गया था जिसमें सर्व प़थम हरिद्वार में योगी आदित्यनाथ जी महाराज को तथा नरेंद्र मोदी जी को और कितने फिल्म स्टार और साधु सन्तों को यथार्थ गीता को बांटने का अवसर मिला।
महराज स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज जी के सानिध्य में प्रयागराज, हरिद्वार, नाशिक जैसे तीर्थों के महाकुंभ में सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
आज महाराज स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज के सबसे करीबी शिष्यो में माने जाते हैं। और हमेशा दोनों सत्र सुबह और शाम को होने वाले सत्संग में महाराज जी के सेवा में लगे रहते हैं।
सोहन बाबा ने बताया कि कभी कभी सोने का भी मौका नहीं मिलता। महाराज जी की जितनी बड़ाई की जाय कम है।
ऐसे संत,बाबा इस कलयुग में मिलना बहुत मुश्किल है।
मनुष्यो की भावनाओं को अपने ज्ञान से तुरंत पढ़ लेते हैं।
महर्षि ऋष्य श्रृंग सेवा संस्थान (पंजीकृत) एवं नारायण गृहस्थ आश्रम के संस्थापक/प्रमुख इंजीनियर वीरेंद्र कुमार सिंह उर्फ ‘विचित्रानंद’ ने यह सम्मान प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर समाज सेवा की कामना की।
इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों ने बधाई देते हुए कहा कि ऐसे प्रतिभावान और समर्पित व्यक्तियों का सम्मान समाज में सकारात्मक बदलाव और सेवा भावना को और अधिक सुदृढ़ बनाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *