Popular Posts

80 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह पर पुष्प हार,अंग वस्त्र, नारायण की कलम और सुन्दर काण्ड की पुस्तक देकर सम्मानित किया गया

मरणोपरांत सम्मानित किया गया भूतपूर्व सैनिक सार्जेंट डी के सिंह उर्फ दुखीआत्मानन्द जी को

80 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह पर पुष्प हार,अंग वस्त्र, नारायण की कलम और सुन्दर काण्ड की पुस्तक देकर सम्मानित किया गया

सीखड़ मीरजापुर। क्षेत्र के पचराॅव गांव में स्थित महर्षि ऋष्य ऋ॑ग सेवा संस्थान (पंजी), नारायण गृहस्थ आश्रम नारायण नगर , नारायण नेशनल चिल्ड्रेन पार्क पचराव में 80 वॉ स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर सर्व प़थम भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित द्वीप प्रज्ज्वलित करने के बाद दो भूतपूर्व सैनिक, दो भूतपूर्व प़धान पति, दो भूतपूर्व प़िसिपल और पांच पत्रकारों कोनारायण की कलम सम्मान से सम्मानित किया गया।
सर्व प़थम भूतपूर्व सैनिक सार्जेंट डी के सिंह उर्फ दुखीआत्मानन्द के प्रतिनिधि , भूतपूर्व प़िन्सिपल श्री हेमन्त त्रिपाठी मैनेजिंग डायरेक्टर ए बी डी अकादमी पचराव ,भूतपूर्व प़धान पति रबिन्द़ कुमार सिंह एवं भूतपूर्व प़धान पति आद्या प्रसाद सिंह, पत्रकार समीर बर्मा डी डी न्यूज़, , मंगला प्रसाद द्विवेदी, ज्ञान धर शुक्ला, अमित सिंह,शाहिद आलम , राज दीप सिंह उर्फ बीरू सिंह, के डी सिंह को संस्थान के प़बन्धक ने अंगवस्त्र, पेन और सुन्दर काण्ड की पुस्तक देकर सम्मानित किया ।
संस्थान के प़बन्धक ईन्जी बीरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बिचित्रानन्द ने बताया कि संस्थान का मुख्य धेय है बच्चों को प्रतियोगिता के माध्यम से संस्कार, संस्कृति और सभ्यता को भौतिक विज्ञान एवं आध्यात्मिक विज्ञान के माध्यम से भगवान के प्रति जागरूक करना तथा खेल कूद के माध्यम से शारीरिक और मानसिक विकास में बढ़ोतरी कराना और समय-समय पर संस्थान के माध्यम से समाज में प्रतिभा शाली बच्चों को सम्मानित करना और विशिष्ट लोगों को भी सम्मानित करने से बच्चों को तथा समाज में एक अच्छी भावना का प्रचार प्रसार किया जाना संस्थान का मुख्य उद्देश्य है। भूतपूर्व सैनिक सार्जेंट डी के सिंह हमारे जीवन में जोरन का काम किए हैं जैसे दूध में खटास रूपी जोरन जब डाला जाता है तब जाकर दही और मक्खन तैयार होकर कीमती घी तैयार होता है ठीक उसी प्रकार हमारे जीवन को इतना आगे बढ़ाने और मानव जीवन जीने का तरीका उत्पन्न करने में प्रेरणा श्रोत के रूप में है।इस अवसर पर तुलसी का पौधा तथा आम का पौधा लगाया गया।
इस अवसर पर पत्रकार ज्ञानधर शुक्ला, मगला प़साद द्विवेदी, शाहिद आलम , प़धान पति रबिन्द़ कुमार सिंह , प़धान पति आद्या प़साद सिंह , सुशील तिवारी , संजय मिश्रा, जे पी तिवारी, संजय सिंह, के डी सिंह , प़धान मूरत यादव,सारनाथ सिंह उर्फ सिपाही, फिरूं सिंह, ज्ञानवी सिंह , स्नेह लता सिंह, आदि लोग उपस्थित थे।
संस्थान की अध्यक्षा सबिता सिंह ने सभी आंगन्तुको का आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *