Popular Posts

लोकप्रिय व कुशल प्रशासनिक अधिकारी डाॅ. विश्राम सिंह (IAS) ‘नारायण की कलम सम्मान’ से अलंकृत

लोकप्रिय व कुशल प्रशासनिक अधिकारी डाॅ. विश्राम सिंह (IAS) ‘नारायण की कलम सम्मान’ से अलंकृत

मीरजापुर। अपनी न्यायप्रियता, सौम्य व्यवहार और त्वरित कार्यशैली के लिए जन-जन में लोकप्रिय मीरजापुर के अपर आयुक्त (न्यायिक) डाॅ. विश्राम सिंह (IAS) को एक गरिमामयी समारोह में ‘नारायण की कलम सम्मान’ से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान महर्षि ऋष्य श्रृंग सेवा संस्थान (पंजी.) नारायण गृहस्थ आश्रम, नारायण नगर (पचराव) के संस्थापक एवं संचालक ईं. बीरेंद्र कुमार सिंह उर्फ ‘विचित्रानन्द’ द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में उन्होंने अपर आयुक्त महोदय को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र, मंगलप्रतीक ‘कलम’ तथा आध्यात्मिक ग्रंथ ‘श्री सुंदरकांड’ भेंट कर उनका भावभीना स्वागत व अभिनंदन किया।
सादगी से प्रशासनिक शिखर तक का सफर
मूलतः प्रयागराज की पावन धरा से आने वाले डाॅ. विश्राम सिंह (IAS) ने अपनी उत्कृष्ट कार्यकुशलता और कर्तव्यनिष्ठा के बल पर प्रशासनिक सेवा में एक विशिष्ट पहचान बनाई है। मीरजापुर जनपद की सभी तहसीलों में उपजिलाधिकारी (SDM) के रूप में अपनी सेवाएं देते हुए उन्होंने जन-समस्याओं के समाधान में जो संवेदनशीलता दिखाई, उसी का परिणाम है कि आज भी जिले का हर नागरिक उनके प्रति अगाध सम्मान रखता है। हाल ही में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नत होकर उन्होंने मीरजापुर के अपर आयुक्त (न्यायिक) का पदभार ग्रहण किया है।
अद्वितीय कार्यशैली और जनप्रिय व्यक्तित्व
डाॅ. विश्राम सिंह (IAS) केवल एक अधिकारी नहीं, बल्कि प्रशासनिक दक्षता और मानवीय मूल्यों के संगम हैं। उनकी निर्णय लेने की तीव्र क्षमता (प्रेजेंस ऑफ माइंड), जटिलतम मामलों का त्वरित व न्यायसंगत निस्तारण, और हर फरियादी की बात को सहजता से सुनने का मधुर व्यवहार उन्हें अन्य अधिकारियों से अलग बनाता है।
अधिकारी के रूप में उनकी कठोर निष्ठा और व्यक्तिगत जीवन में उनकी विनम्रता व मिलनसारिता का ही प्रभाव है कि वे जहां भी कार्यरत रहते हैं, वहां जनमानस के हृदयों में अमिट छाप छोड़ते हैं। यह सम्मान उनके इन्हीं उत्कृष्ट गुणों, जनसेवा के प्रति समर्पण और उनकी न्यायनिष्ठ जीवन-यात्रा का एक सजीव प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *