Popular Posts

चुनार पीजी कॉलेज: NSS स्वयंसेवकों ने पोस्टर से चलाया सड़क सुरक्षा अभियान, EVM क्विज में 110 छात्र

चुनार पीजी कॉलेज: NSS स्वयंसेवकों ने पोस्टर से चलाया सड़क सुरक्षा अभियान, EVM क्विज में 110 छात्र

चुनार पीजी कॉलेज: NSS स्वयंसेवकों ने पोस्टर से चलाया सड़क सुरक्षा अभियान, EVM क्विज में 110 छात्र
चुनार पीजी कॉलेज: NSS स्वयंसेवकों ने पोस्टर से चलाया सड़क सुरक्षा अभियान, EVM क्विज में 110 छात्र
चुनार पीजी कॉलेज: NSS स्वयंसेवकों ने पोस्टर से चलाया सड़क सुरक्षा अभियान, EVM क्विज में 110 छात्र

सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत पोस्टर के माध्यम से चलाया गया जागरूकता अभियान
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्राम सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चुनार मीरजापुर में आज दिनांक 19 नवम्बर 26 को सड़क सुरक्षा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर एवं निकटवर्ती मलिन बस्ती में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई एवं रोवर्स/रेंजर्स के स्वयंसेवकों द्वारा पोस्टर के माध्यम से सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान स्वयंसेवकों ने आकर्षक एवं संदेशपरक पोस्टरों के माध्यम से आमजन, विद्यार्थियों एवं स्थानीय नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। पोस्टरों के माध्यम से हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा यातायात संकेतों का पालन करने का संदेश दिया गया। साथ ही लोगों को सड़क दुर्घटनाओं से बचाव एवं सुरक्षित यातायात के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामाजिक दायित्व है। यातायात नियमों का पालन करके बहुमूल्य जीवन की रक्षा की जा सकती है।कार्यक्रम का संयोजन डॉ. दीपक कुमार सिंह द्वारा किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. माधवी शुक्ला ने इस प्रकार के जनजागरूकता अभियानों की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को सामाजिक सरोकारों से जोड़ना तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए प्रेरित करना राष्ट्रीय सेवा योजना का महत्वपूर्ण उद्देश्य है।कार्यक्रम के माध्यम से स्वयंसेवकों ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने एवं सुरक्षित यातायात संस्कृति विकसित करने का संदेश दिया।

ईवीएम-वीवीपैट क्विज प्रतियोगिता

साथ ही महाविद्यालय में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (Electoral Literacy Club) में विद्यार्थियों के बीच ईवीएम (EVM) एवं वीवीपैट (VVPAT) के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों से ईवीएम की कार्यप्रणाली, वीवीपैट की उपयोगिता, मतदान प्रक्रिया, मतदाता के अधिकार एवं निर्वाचन व्यवस्था से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया एवं निष्पक्ष निर्वाचन प्रणाली के प्रति जागरूक करना तथा मतदान के महत्व को समझाना था।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को बताया गया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए जागरूक एवं जिम्मेदार मतदाता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों में निर्वाचन संबंधी जानकारी, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं नागरिक जिम्मेदारियों के प्रति समझ विकसित करती हैं।
महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. माधवी शुक्ला ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ना तथा उन्हें जागरूक मतदाता के रूप में तैयार करना शैक्षिक संस्थानों का महत्वपूर्ण दायित्व है।
कार्यक्रम का संयोजन डॉ. दीपक कुमार सिंह, डॉ. अदिती सिंह एवं डॉ. शिखा तिवारी द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के 110 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

BREAKING NEWS
मीरजापुर: स्वामी दयानंद मार्ग पर साल भर से बह रहा सीवर, रमईपट्टी में खुला गड्ढा; 3 ई-रिक्शा पलटेयूपी चुनाव 2027: सीट बंटवारे पर भाजपा ने तय किए वार्ताकार, रालोद-सुभासपा कम सीटों पर राजी नहींअदलहाट-इमिलियाचट्टी मार्ग 7 मीटर चौड़ा होगा: 36.51 करोड़ मंजूर, 18 माह में काम पूरा करने का लक्ष्यसोने का भाव 8 दिन में 12,400 रुपये गिरा: लगन शुरू, मीरजापुर-पूर्वांचल के खरीदार जानें ताजा रेटखोया-पाया सूचना: चुनार के अतरौली कला निवासी के हाई स्कूल 1996 और आईटीआई के अंक पत्र-प्रमाण पत्र खोएचुनार जंक्शन पर यात्रियों को RailOne ऐप की जानकारी, अनारक्षित टिकट डिजिटल भुगतान पर 3% छूटचुनार पीजी कॉलेज: NSS स्वयंसेवकों ने पोस्टर से चलाया सड़क सुरक्षा अभियान, EVM क्विज में 110 छात्रमीरजापुर के 10 धान क्रय केंद्रों पर गोदाम नहीं: जमालपुर-हलिया में खुले में रखा जा रहा धानचक्रवात अक्वान कल ओडिशा तट पर: मीरजापुर में 21-22 नवंबर को हल्की बारिश के आसार, धान किसान सतर्कजमालपुर के धारा गांव से सोनभद्र मार्ग तक जर्जर सड़क की मरम्मत दिसंबर में, 2 करोड़ रुपये मंजूरमीरजापुर में साइबर ठगी: कटरा-चील्ह में पैसे लौटे, लालगंज में गुम मोबाइल से 1.35 लाख निकलेमीरजापुर में ई-वाहन खरीदने पर सब्सिडी: ई-बस पर 20 लाख, ई-स्कूटर पर 5 हजार तक; 10 ई-बस का लक्ष्यमीरजापुर: स्वामी दयानंद मार्ग पर साल भर से बह रहा सीवर, रमईपट्टी में खुला गड्ढा; 3 ई-रिक्शा पलटेयूपी चुनाव 2027: सीट बंटवारे पर भाजपा ने तय किए वार्ताकार, रालोद-सुभासपा कम सीटों पर राजी नहींअदलहाट-इमिलियाचट्टी मार्ग 7 मीटर चौड़ा होगा: 36.51 करोड़ मंजूर, 18 माह में काम पूरा करने का लक्ष्यसोने का भाव 8 दिन में 12,400 रुपये गिरा: लगन शुरू, मीरजापुर-पूर्वांचल के खरीदार जानें ताजा रेटखोया-पाया सूचना: चुनार के अतरौली कला निवासी के हाई स्कूल 1996 और आईटीआई के अंक पत्र-प्रमाण पत्र खोएचुनार जंक्शन पर यात्रियों को RailOne ऐप की जानकारी, अनारक्षित टिकट डिजिटल भुगतान पर 3% छूटचुनार पीजी कॉलेज: NSS स्वयंसेवकों ने पोस्टर से चलाया सड़क सुरक्षा अभियान, EVM क्विज में 110 छात्रमीरजापुर के 10 धान क्रय केंद्रों पर गोदाम नहीं: जमालपुर-हलिया में खुले में रखा जा रहा धानचक्रवात अक्वान कल ओडिशा तट पर: मीरजापुर में 21-22 नवंबर को हल्की बारिश के आसार, धान किसान सतर्कजमालपुर के धारा गांव से सोनभद्र मार्ग तक जर्जर सड़क की मरम्मत दिसंबर में, 2 करोड़ रुपये मंजूरमीरजापुर में साइबर ठगी: कटरा-चील्ह में पैसे लौटे, लालगंज में गुम मोबाइल से 1.35 लाख निकलेमीरजापुर में ई-वाहन खरीदने पर सब्सिडी: ई-बस पर 20 लाख, ई-स्कूटर पर 5 हजार तक; 10 ई-बस का लक्ष्य