ढोल नगाड़ाे के साथ किया गया भव्य स्वागत चुनार नगर में भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश महामंत्री दिलीप सिंह पटेल का



भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश महामंत्री दिलीप सिंह पटेल का चुनार नगर में भव्य स्वागत
चुनार, मीरजापुर। सोमवार को उत्तर प्रदेश भाजपा के नव नियुक्त महामंत्री दिलीप सिंह पटेल का चुनार के रामलीला भवन में कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। स्वागत समारोह की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मंगरू साहनी ने की। मंच पर पहुंचते ही सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ‘दिलीप भैया जिंदाबाद’ के नारे लगाए। उन्हें अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत किया।अपने संबोधन में महामंत्री दिलीप सिंह पटेल ने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की असली ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। कहा कि 2027 विधानसभा चुनाव में फिर से प्रचंड बहुमत से सरकार बनानी है। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने पर जोर दिया। संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रहास ने किया। इस दौरान मेजर कृपा शंकर सिंह ,बचाऊ लाल सेठ,विजय कुमार वर्मा,रविन्द्र नारायण सिंह,रानी सेठ, आलोक सिंह,विजय बहादुर सिंह,शिव कुमार सिंह,ब्रह्मानंद कुशवाहा ,नन्द लाल केशरी,विजय बहादुर बिंद,महेंद्र वर्मा,रतन साहनी,मदन लाल,विकास कश्यप,गौतम जायसवाल,अखिल कश्यप,जयंत दास,समरेंद्र नाथ शर्मा,अमित गुप्ता,महेंद्र साहू,संजय साहू,यासीन राईन,पवन जायसवाल,संजय केशरी। सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।