Popular Posts

पचराॅव गांव में माता भवानी की प्रतिमा का हुआ प़ाण प्रतिष्ठा

पचराॅव गांव में माता भवानी की प्रतिमा का हुआ प़ाण प्रतिष्ठा

सीखड़ मीरजापुर। क्षेत्र के पचराॅव गांव में चार दिवसीय प़ाण प्रतिष्ठा कार्य क़म के तीसरे दिन माता भवानी के बेदी पुजन मूर्ति में मन्त्र न्यास , कलश पुजन, मूर्ति की अचल प्रतिष्ठा, हवन यज्ञ , पूर्णाहुति तथा श्री राम चरित मानस का अखण्ड परायण पाठ किया गया।
काशी के बिद्वान पंडितों द्वारा पुजन कराया गया।

यजमान शमीर मिश्रा ऊर्फ डब्बू मिश्रा एवं पत्नी ममता मिश्रा के द्वारा सभी कार्य सम्पन्न कराया गया।
जिसमें गांव के बड़ी संख्या में नर और नारी ने भाग लिया।

यह सभी कार्य मन्त्रों चारण एवं सनातन संस्कृति और धर्म से कराया गया।यह सब धार्मिक कार्य आचार्य पंडित रामबालक त्रिपाठी के सानिध्य में हो रहा है। आचार्य उदय राज पाण्डेय ने प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन अपने सहयोगी पंडित गजाधर मिश्र , आचार्य अम्बूज मिश्रा, आचार्य अश्वनी मिश्रा, पंडित चन्द़धर पाण्डेय, पंडित सोनू तिवारी के द्वारा कराया। पंडित सोनू तिवारी की भेष-भूषा मानो बसन्त ऋतु को आमंत्रित कर रही थी। माता भवानी की
प्राण प्रतिष्ठा के बाद हवन कराया गया । जिसमें हिमांशु तिवारी, पंडित राजन जी , पंडित सोनू तिवारी, रामाश्रय तिवारी, यजमान शमीर मिश्रा सहित गांव के तमाम लोगों ने आहूति डाल कर देवताओं को यज्ञ के माध्यम से भोग लगाया।उसके बाद भगवान श्री राम चन्द्र जी का पुजन कराकर श्री रामचरितमानस का पाठ ***देबि पुजि पद कमल तुम्हारे , सुर नर मुनि सब मोहि सुखारे ***।। सम्पुट लगाकर शुरू किया गया रामायण का पाठ ।जिसमें बड़ी संख्या में ग़ाम वासियों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *