सरकारी चकमार्ग पर अवैध कब्जे से ग्रामीण किसान परेशान


सरकारी चकमार्ग पर अवैध कब्जे से ग्रामीण किसान परेशान
चुनार मीरजापुर। चुनार तहसील के अन्तर्गत ग्राम पंचायत बरगवा के ग्राम के खैरटिया में सरकारी चकमार्ग पर कब्जा कर मकान बनाने का मामला सामने आया है।
गांव के ही ब्यक्ति पर आरोप है कि आठ लठ्ठा लम्बा और 9 फुट चौड़ी सडक पर मकान निर्माण लिया है तथा चखमार्ग आराजी नम्बर 197 को जोत कर अपने खेत में मिला लिया है और उसपर कंटीला तार से घेराबंदी भी कर लिया है।
जो मार्ग बरगवा से पिपराही, क्षितमपुर, तक लगभग तीन किलोमीटर है।जिसपर बड़ी संख्या में किसानो का आना जाना होता है।
ग़ामिणो ने बताया कि विपक्षी जवाहर पटेल ने आदि ने दबंगई के चलते चकरोड को कब्ज़ कर लिया है।जिसकी वजह से किसानों और राहगिरो का आना जाना दुर्लभ हो गया है।
ग़ामिण बिजय बहादुर सिंह आदि ने कई बार जिलाधिकारी मीरजापुर, तहसील दिवस में प़ार्थन पत्र देकर अवगत कराया है फिर भी अभी तक कुछ नहीं हुआ।
कयी बार एस डी एम चुनार, तहसील दार , लेखपाल आए और झूठा मुठा रिपोर्ट लगाकर घालमेल कर दिया है मामले को।
इस तरह प्रशासन के इस हरक़त से ग्रामीणों में बहुत आक़ोस है