चुनार के भरपूर मोहल्ले में नाली जाम होने पर मचा बवाल मोहल्ले वालों ने किया रोड जाम मोहल्ले वालों ने नगर अध्यक्ष मंसूर अहमद को बुलाया पर वह वहां नहीं पहुंचे स्थिति को देखने के लिए




भरपूर मोहल्ले में नाली हुआ जाम जिससे मोहल्लेवासी नाराज और किया रोड को जाम, चेयरमैन प्रत्याशी एवं सभासद अभय वर्मा जी वह साथ में कुशवाहा महासभा के अध्यक्ष दीपक कुशवाहा जी से बात करने पर यह पता चला कि नाली पिछले काफी दिनों से जाम हो रहा था, शिकायत करने के बाद भी नगर पालिका नहीं सुन रही थी जिसे नगरवासी नाराज हो गए और आज रोड को जाम कर दिया। नगर वासियों से बात करने पर यह पता चला कि चुनार नगर अध्यक्ष मंजूर अहमद उस स्थान पर जाने से इनकार कर दिया और कहा कि वहां जाने पर लोग गालियां देंगे, नगर की समस्या अगर नगर का अध्यक्ष नहीं सुलझाएगा तो फिर नगरवासी किस पर भरोसा करेंगे अभी प्रशासन की मदद से और नगर पालिका जेसीबी बुलाकर नाली को सही कर रही है, नगरपालिका अध्यक्ष का कहना है ये रोड PWD का और नाली नगरपालिका की है और अगर यह रोड PWD की है तो फिर नगर पालिका आज कैसे इसे खुदवा रही है। इसका मतलब नगरपालिका अपने कामों से भाग रही है। आज अधिक से अधिक संख्या में मोहल्लेवासी उपस्थित रहे, जिनके नाम इस प्रकार है चेत नारायण मौर्य, बलराम कुशवाहा, भोला मौर्य, संतोष मौर्य, गौतम मौर्य, मोनू, किसन, प्रीतम सिंह, राघवेंद्र कुशवाहा, हर्ष कुशवाहा, राघव कुशवाहा, नीरज वर्मा , शुभम वर्मा, पिंटू कुशवाहा, शुभम कुशवाहा, अनुज कुशवाहा, गोरखनाथ, भरथरी नाथ, शशि राम वर्मा, रामविलास, भारी संख्या में वहां लोगों उपस्थित रहे।
