Popular Posts

2

दिनांक 13 अगस्त 2026 को भारतीय किसान यूनियन जनपद मिर्जापुर के द्वारा ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा जमुई बाईपास पुल से लेकर तहसील मुख्यालय पर पहुंचकर उप जिलाधिकारी को राष्ट्रपति के नामित राष्ट्रीय स्तर की 16 सूत्री मांग पत्र सौंपा

भुरकुंडा गांव के टी एन सिंह मास्टर साहब को नारायण की कलम से सम्मानित किया गया

भुरकुंडा गांव के टी एन सिंह मास्टर साहब को नारायण की कलम से सम्मानित किया गया

नारायण नेशनल चिल्ड्रेन पार्क पचराव के संरक्षक बने

इमिलियाचट्टी /चुनार/ मीरजापुर। जनता जनार्दन इण्टर कॉलेज भुडकुडा के भूतपूर्व प़बन्धक श्री त्रिलोक नाथ सिंह उर्फ टी एन सिंह को नारायण की कलम से सम्मानित किया गया।

भुडकुडा गांव के बहुचर्चित अध्यापक टी एन सिंह को गुरू पूर्णिमा पर्व तथा 80 वें स्वतंत्रा दिवस के शुभ अवसर पर महर्षि ऋष्य ऋ॑ग सेवा संस्थान (पंजी), नारायण गृहस्थ आश्रम नारायण नगर पचराव के प़बन्धक ईन्जी बीरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बिचित्रानन्द ने अंगवस्त्र, पेन, सुन्दर काण्ड की पुस्तक तथा गुलाब का पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया उनके आवास पर।
बिचित्रानन्द ने बताया कि मास्टर साहब हमें सन् 1973 से लेकर 1977 तक हमें मैथ पढ़ाया और धालीवाल, फुटबाल, एथलेटिक्स सिखाया। और मास्टर साहब के सानिध्य में ओबरा , चुर्क, लालगंज, मीरजापुर, चुनार में जिला खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ।
और 1977 में मुफ्त में मैथ की कोचिंग करते थे। और खुद के पैसे से बेंसन का लड्डू और समोसा खिलाते थे। और हमेशा संस्कार और संस्कृति की प्रेरणा देते थे।
उनके बारे में जितनी लिखीं जाय कम है। मास्टर साहब हमारे शिक्षक और खेलकूद के गुरु थे। गुरू अनेकों प्रकार के होते हैं जो जिस श्रेत्र में ज्ञान दे वह गुरु है।
टी एन सिंह सन् 1962 से लेकर 2002 तक श्री शिवाजी नेशनल इण्टर कालेज हॉसीपुर में अध्यापकी का कार्य करते रहें।
सन् 2003 से 2013 तक जनता जनार्दन इण्टर कालेज भूडकुडा के प़बन्धक रहे।
टी एन सिंह का जन्म सन् 1942 ईसबी में एक सम्पन्न कृषक परिवार में हुआ था । पिता जी का नाम स्व राम सिंह था । ये चार भाई थे शिवदत्त सिंह गांव के कालेज में अध्यिपक थे , दुसरे भाई कालीचरण सिंह बी डी ओ थे । तीसरे मास्टर साहब भी अध्यापक थे और चौथे भाई राम सिंह ने ई रेलवे में वालीवाल खिलाड़ी थे ।चारों भाई नौकरी में थे।
मास्टर साहब हंसमुख स्वभाव मिलन सार स्वभाव के है।इस समय टी एन सिंह मास्टर साहब की उम़ लगभग 84 साल की है।
80 वें स्वतंत्रता दिवस पर उनको ***नारायण नेशनल चिल्ड्रेन पार्क पचराव *** का संरक्षक बनाया गया है।
अब ये नि:स्वार्थ भाव से संरक्षक की भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर हंसा राम सिंह, प़मोद कुमार सिंह, शिव प़साद सिंह, और मोहन प्रजापति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *