छात्रों के ऊपर हो रहे अत्याचार के विरोध में व अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में मिर्जापुर मुख्यालय पर जा रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने उठाया


छात्रों के ऊपर हो रहे अत्याचार के विरोध में व अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में मिर्जापुर मुख्यालय पर जा रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने उठाया
आपको बताते चले कि समाजवादी पार्टी के लोग मोहल्ला बेलबिर नगर चुनार से नसीम खान युवा नेता समाजवादी के घर से मिर्जापुर जिला मुख्यालय पर छात्रों एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की गिरफ्तारी के विरोध में मिर्जापुर जाते समय सभी समाजवादी साथियों को चुनार बालू घाट रास्ते में से चुनार पुलिस द्वारा रोक लिया गया और साथ ही साथ उन्हें कोतवाली चुनार लाकर गिरफ्तार कर बैठा लिया गया नसीम खान युवा नेता का कहना था कि इस समय जो सरकार है वह तानाशाही कर रही है और शांति पूर्वक धरना प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठी चार्ज कर उन्हें घायल कर दिया कई लोगों के सर फट गए किसी के हाथ टूट गए किसी के पर भी टूट गया लेकिन छात्रों के दर्द को नहीं समझ पा रहे उनके द्वारा यह भी बताया गया कि यदि छात्रों के साथ गलत व्यवहार किया गया और उनके साथ गलत हुआ तो हम लोग बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे इस मौके पर वहाँ उपस्थित रहे लोगों के नाम इस प्रकार है निजाम भाई जिला सचिव सपा मोहम्मद नसीम खान युवा समाजवादी अनिल यादव वरिष्ठ समाजवादी संतोष गुप्ता शेरु प्रदेश सचिव व्यापार सपा परवेज आलम नगर महासचिव सपा चुनार नरेंद्र यादव नगर अध्यक्ष सपा लोहिया वाहिनी विकास गुप्ता विक्की जिला उपाध्यक्ष सपा लोहिया वाहिनी नन्हे यादव जिला उपाध्यक्ष सपा लोहिया वाहिनी राजीव सिंह यादव राजू नगर उपाध्यक्ष सपा शरीफ भाई नगर सचिव सपा आदि लोग भारी संख्या में वहां उपस्थित रहे