बेलवा बांध पटीहटां नहर में डूबा 16 वर्षीय बालक।


बेलवा बांध पटीहटां नहर में डूबा 16 वर्षीय बालक।
इमिलिया चट्टी/ मिर्जापुर।
जनपद के अहरौरा थाना क्षेत्र के इमिलीया चट्टी पुलिस चौकी अंतर्गत बेलवा बांध से संचालित नहर जो पटीहटा से चलकर अदलहाट मील से होते हुए नरायनपुर गंगा नहर में मिल जाती है, इस नहर के संचालित पॉइंट पर ही 16 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई।
जिला मिर्जापुर थाना अदलहाट अंतर्गत ग्राम सभा रुपौधा निवासी तजमेरी पुत्र इद्रीश बेलवा बांध पाटीहटा खुटहा बांध पर घूमने के लिए आया था घूमने के बाद वह बांध से सोनबरसा की तरफ संचालित नहर पर मोटर साइकिल खड़ा करके सुलिश के मेंन पॉइंट से जहां नहर में पानी संचालित होती है अर्थात पटीहटा नहर में कूद कर नहाने लगा और कूदते हीं वह पानी की कोख में समा गया। घटनास्थल के आसपास कुछ मौजूद लोग एवं नहर में नहा रहे कुछ लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे और बच्चे की खोज करने लगे लगभग 20-25 मिनट नहर में खोजने के बाद वह बालक नहीं मिला तो नहर विभाग के अधिकारियों से बात कर नहर को बंद करवाया गया लगभग 10 से 20 मिनट के अंदर नहर को बंद करवाने में लगा।
आपको बता दें कि नहर बंद करवाने के बाद फिर से नहर में स्थानीय लोग खोजने लगे। लगभग 1 घंटे के बाद शैवाल में फंसा हुआ बालक का शव मिला।
वहीं पर बालक को लोगों ने पकड़कर बाहर निकाला । स्थानीय लोगों में यह भी चर्चा रही कि एक बाइक पर तीन लोग घूमने आए थे और तीनों यहां नहा रहे थे परंतु यह कब डूबा कोई देखा नहीं और वह कब भाग गए कोई देखा नहीं लेकिन एक स्थानीय बालक ने डूबते हुए बालक को देखकर अगल-बगल उपस्थित स्थानीय लोगों को बताया तब मालूम चला कि एक 16 वर्षीय बालक नहर में डूब गया। कुछ स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना इमलिया चट्टी चौकी को दी और सूचना मिलते हैं चौकी के आला अफसर मौके पर पहुंच कर 16 वर्षीय मृत बालक के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाही के लिए भेज दिया।