Popular Posts

2

बीरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बिचित्रानन्द को समाज सेवा कार्य करने पर गढ़मुक्तेश्वर के महन्त श्री श्री 1008 स्वामी महामण्डलेश्वर गिरी जी महाराज ने साल ओढ़ाकर, मोती की माला और आश्रम का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया

सिंचाई विभाग के बाबू पर वन विभाग का शिकंजा: सागौन का पेड़ काटने पर मुकदमा, जुर्माने की कार्यवाही शुरू

सिंचाई विभाग के बाबू पर वन विभाग का शिकंजा: सागौन का पेड़ काटने पर मुकदमा, जुर्माने की कार्यवाही शुरू

वाराणसी। सिंचाई विभाग सिगरा में तैनात बाबू नारायण दुबे द्वारा बिना अनुमति सागौन का पेड़ काटने के मामले में वन विभाग ने सख्त कार्रवाई की है।

वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार नारायण दुबे ने बिना किसी विभागीय अनुमति के सागौन के पेड़ की कटाई कर दी थी। शिकायत मिलने पर वन विभाग की टीम ने स्थलीय जांच की और कटान की पुष्टि होने पर तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया।

यह कार्रवाई आरसी संख्या 60/2026-27 के तहत उत्तर प्रदेश वृक्ष संरक्षण अधिनियम 1976 की धारा 4/10 के अंतर्गत की गई है। विभाग द्वारा दिनांक 18/10/2026 को मुकदमा दर्ज कर अब जुर्माने की कार्यवाही की जा रही है।

वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति वृक्ष कटान पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *