


बौद्ध महासभा सुष्मारगिरि चुनार मिर्जापुर द्वारा सम्राट अशोक जन्मोत्सव विमल उत्सव वाटिका में धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम दो चरणो मेें हुआ। पहले चरण का शुभारंभ पूज्य भरते विनय दत्त तथा संघदीप द्वारा संयुक्त रूप से पूजा वंदना से हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तथा सामाजिक चिंतक जगन्नाथ कुशावाहा तथा विशिष्ठ अतिथि ई0 रामनरेश नरेश रहे।कार्यक्रम में पूज्य भत्ते विनय दत्त तथा संघदीप को चीवर तथा बुद्ध की प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया इसी प्रकार अतिथियों को भी शाल तथा बुद्ध की प्रतिमा देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम अध्यक्षता कर रहे प्रोफेसर चंद्रशेखर सिंह को सम्मानित किया गया,साथ मेें तीन बौद्ध उपासक नयन वर्मा ,रामदुलारे बौद्ध तथा विजय कुमार मौर्य को सम्राट अशोक का चित्र देकर सम्मानित किया गया ,महासभा के दो पदाधिकारी राजनरायन सिंह तथा अजय कुमार मौर्य को सम्मानित किया।महिला वक्ता शालिनी कुशावाहा को ज्योतिराव फूले व सावित्रीबाई का चित्र देकर सम्मानित किया ।कार्यक्रम मेें आए पत्रकार श्री रणवीर सिंह, शंकर शर्मा ,अनिल मिश्र आदि को अंगवस्त्र तथा सम्राट अशोक का चित्र देकर सम्मानित किया गया ।सम्राट अशोक के जीवन पर प्रियदर्शी अशोक सिंह, शालिनी कुशावाहा, ई रामनरेश व मुख्य अतिथि ने प्रकाश डाला।कार्यक्रम का संचालन रंगबहादुर सिंह ने किया।द्वितीय चरण मेें कविसम्मेलन हुआ जिनमें सुष्मारगिरी साहित्यिक मंच चुनार द्वारा वरिष्ठ साहित्यकार हरिवंश सिंह बवाल को शाल व माता सावित्रीबाई साहित्य सम्मान व नाथ सोनांचली को कुशवाह कांत साहित्य सम्मान से सम्मानित किया गया।आये सभी कवियों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम मेें प्रियदर्शी अशोक सिंह, गोपाल कुशावाहा, राधेश्याम पाल, यथार्थ विष्णु, प्रदुम्न त्रिपाठी, मोहन लाल यादव, छोटेलाल सिंह मनमीत, नाथ सोनांचली, राजकुमार राजन, अनवर अली अनवर, प्रमोद कुमार मौर्य, शीतला गौरव, जयप्रकाश जय, संजय यादव उमंग, माखनलाल झटपट, रामनरेश नरेश, राजनरायन सिंह, अजय कुमार मौर्य ने कविता सुनाई, अध्यक्षता जय प्रकाश जय संचालन नाथ सोनांचली ने किया। इस अवसर पर करतार सिंह,सौरभ पुजारी,धीरेन्द्र सिंह,प्रशांत कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में