

चुनार दरगाह शरीफ चुनार में मेले के दौरान हुआ बड़ा हादसा एक महिला और एक बच्ची हुई घायल झूला पलटने से हुआ हादसा
चुनार। दरगाह शरीफ स्थित कासीम सुलेमानी मेले चैत्र मास में लगने वाला यह मेल बहुत ही ऐतिहासिक है लगभग चार सौ वर्षो से लगातार इस मेले का आयोजन होता आ रहा है मेले में एक बहुत दुखद घटना घटी रविवार शाम को रेलगाड़ी झूला पलटने से एक बच्चा और एक महिला घायल हो गयी। सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है । इस घटना में मेला प्रशासन पर उठ रहे अनेको सवाल स्थानीय लोगों ने कार्रवाई करने की मांग उपजिलाधिकारी चुनार से की हादसों में एक सवाल खड़ा कर दिया है कि इतने बड़े हादसे की रोकथाम के लिए कौन जिम्मेदार है। घटना की जानकारी मिलते ही उपजिलाधिकारी चुनार व क्षेत्राधिकारी ने मौके पर पहुंच कर हादसे की जानकारी ली अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि बिना परमिशन के कोई झूलें का संचालन नहीं होगा। घटना घटित होते ही सभी झूला संचालक मौके से फरार पाये गये । घटना घटित होने पर पूरे मेले में अफरातफरी मच गई। मेले में जितने भी बड़े दुकानदार हैं उनसे जगह के नाम पर 2200 सौ से ₹2300 सौ जगह का लिया जाता है वहीं छोटे दुकानदारों से 150 से 200लेकर रुपए जगह के नाम पर लिया जाता है साइकिल स्टैंड गाड़ी स्टैंड का ठेका भी कराया जाता है मेले में आए हुए दर्शन करने वालों को उचित व्यवस्था मुहया नहीं कर पाती मेला प्रशासन मेला प्रशासन कितना सक्रिय होता है अब यह देखना है कि अगले मेले में प्रशासन कितनी सक्रिय होता है और ऐसी कोई घटना घटित ना हो इसके लिए क्या करता है यह अब देखने वाली बात है रात को रुके हुए लोगों को लाइट की व्यवस्था मेले में देखने को नहीं मिला