
नरेन्द्र शंकर सिंह पूर्व प्रधान बगहां का निधन
सीखड़ मीरजापुर
क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं अधिवक्ता विवेक सिंह के पिता, पूर्व ग्राम प्रधान बगहां, नरेंद्र शंकर सिंह का 79 वर्ष की आयु में वाराणसी में निधन हो गया। वे काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे।
नरेंद्र शंकर सिंह वर्ष 1971 में बगहा ग्राम सभा के ग्राम प्रधान रह चुके थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास और जनसेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसके कारण वे लोगों के बीच काफी सम्मानित थे।
उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सामाजिक, राजनीतिक और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना