1
1जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
मीरजापुर, 18 नवंबर 2026।
बच्चों की सुरक्षा, संरक्षण एवं बाल अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का आयोजन माँ विंध्यवासिनी पुलिस लाइन सभागार, मीरजापुर में दोपहर 01:00 बजे से 04:00 बजे तक किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मानव तस्करी रोधी थाना (AHTU) एवं आस्था महिला एवं बाल विकास संस्था के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
कार्यक्रम में लापता बच्चों एवं पॉक्सो अधिनियम (POCSO Act, 2012) के विषय पर विस्तारपूर्वक जानकारी साझा की गई। विशेषज्ञ वक्ताओं द्वारा बताया गया कि किसी बच्चे के लापता होने पर तत्काल FIR दर्ज कराई जाए, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की सहायता ली जाए तथा बच्चे की खोजबीन में किसी भी प्रकार की देरी न की जाए।
साथ ही पॉक्सो अधिनियम 2012 के प्रावधानों, बच्चों के साथ होने वाले यौन अपराधों की रोकथाम, पीड़ित बच्चों के अधिकारों, बाल-अनुकूल प्रक्रिया, बयान दर्ज करने की प्रक्रिया एवं पीड़ित बच्चे को न्याय दिलाने की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई। बच्चों के प्रति संवेदनशील व्यवहार एवं बाल-अनुकूल वातावरण बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर, महिला शक्ति सदन, आरपीएफ, जीआरपी, सभी थानों के बाल कल्याण पुलिस अधिकारी, वन स्टॉप सेंटर स्टाफ, बाल कल्याण समिति (CWC), प्रोबेशन विभाग के स्टाफ सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान केस स्टडी एवं प्रश्नोत्तर सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने बच्चों की सुरक्षा एवं संरक्षण से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं पर विचार-विमर्श किया।कार्यक्रम में आस्था महिला एवं बाल विकास संस्था के प्रोजेक्ट डायरेक्टर श्री संतोष कुमार पाण्डेय, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर श्री रतन कुमार मिश्रा, डॉ. चंद्रशेखर जायसवाल, श्री अंकित दीक्षित एवं संस्था की मीरजापुर टीम की सक्रिय सहभागिता रही।अंत में सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगी विभागों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।जारीकर्ता –
आस्था महिला एवं बाल विकास संस्था
प्रोजेक्ट डायरेक्टर – श्री संतोष कुमार पाण्डेय
प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर – श्री रतन कुमार मिश्रा
कार्यक्षेत्र – रमईपट्टी, मीरजापुर, उत्तर प्रदेश

नोटिफिकेशन चालू करें। दिन में कुछ ही ज़रूरी खबरें, रात में कोई नोटिफिकेशन नहीं। कभी भी बंद कर सकते हैं।