Popular Posts

ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत मिर्जापुर स्टेशन पर दो नाबालिग बहनों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया

ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत मिर्जापुर स्टेशन पर दो नाबालिग बहनों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया

रेलवे सुरक्षा बल द्वारा बच्चों की सुरक्षा एवं संरक्षण के उद्देश्य से चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के अंतर्गत प्रयागराज मंडल में जनवरी से अक्टूबर 2026 तक कुल 573 बच्चों को रेस्क्यू कर उनके परिजनों, स्वयंसेवी संस्थाओं (NGO) एवं बाल कल्याण समिति (CWC) के सुपुर्द किया गया है। इस अभियान के तहत रेलवे स्टेशनों, रेलगाड़ियों एवं रेलवे परिसर में देखभाल और संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने तथा उचित देखभाल सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाती है. इसी क्रम में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर दो नाबालिग बहनों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।

आज दिनांक 18 नवंबर 2026 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट मिर्जापुर के उप निरीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय एवं कांस्टेबल प्रदीप कुमार पाल रेलवे चाइल्ड लाइन की टीम के साथ स्टेशन पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सुबह लगभग 08:20 बजे बुकिंग कार्यालय के पास दो नाबालिग बालिकाएं संदिग्ध अवस्था में खड़ी मिलीं। पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि वे दोनों बहनें घर से नाराज होकर सूरत जाने के लिए निकली हैं।

रेलवे सुरक्षा बल की टीम दोनों बालिकाओं को पोस्ट मिर्जापुर लेकर आई और उनसे सहानुभूतिपूर्वक बातचीत की। आवश्यक जानकारी प्राप्त करने के बाद दोनों को सुरक्षित संरक्षण एवं उचित देखभाल के लिए चाइल्ड हेल्प डेस्क, मिर्जापुर के प्रतिनिधियों को सौंपने की प्रक्रिया पूरी की गई।

रेलवे सुरक्षा बल द्वारा बच्चों की सुरक्षा एवं सहायता के लिए ऐसे प्रयास लगातार किए जा रहे हैं, ताकि किसी कारणवश घर से भटकने या संकट में रेलवे स्टेशन पहुंचने वाले बच्चों को समय पर सहायता एवं सुरक्षित संरक्षण मिल सके।

उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज मंडल यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ बच्चों की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। अमित कुमार सिंह
जनसंपर्क अधिकारी
उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज मंडल

BREAKING NEWS
मीरजापुर के BLJ मैदान में खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी आज से 28 नवंबर तक, 128 स्टॉल पर होगी खरीदारीमीरजापुर में गंगा पर 8 पीपा पुल अब तक नहीं बने: 5 किमी के लिए 80-90 किमी चक्कर, नाव पर जोखिमजागरूकता कार्यक्रम का आयोजनऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत मिर्जापुर स्टेशन पर दो नाबालिग बहनों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गयाUPTET: 24 नवंबर से आवेदन, 26-27 फरवरी को परीक्षा; मीरजापुर-पूर्वांचल के अभ्यर्थी पहले कर लें OTRSBI UPI आज रात 1:15 से 2 बजे तक बंद: मीरजापुर-चुनार के ग्राहक UPI Lite या कैश रखें तैयारमीरजापुर में पराली जलाई तो 5 से 30 हजार जुर्माना, PM किसान निधि भी रुक सकती हैचंद्रकांता भाग 3: नौगढ़ के कुंवर वीरेंद्र सिंह और अय्यार तेज सिंह, जिनकी चालों से बनता था मिलने का रास्ताऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत मिर्जापुर स्टेशन पर दो नाबालिग बहनों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गयाविंध्याचल दीपदान महोत्सव 20 नवंबर को: देवउठनी एकादशी पर देवी जागरण में अक्षरा सिंह और नंदू मिश्रामीरजापुर जनपद न्यायालय में 21 नवंबर को चेक बाउंस की विशेष लोक अदालत, सुलह से खत्म होंगे मुकदमेचुनार पीजी कॉलेज में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा पर व्याख्यान, छात्र-छात्राओं ने ली यातायात नियमों की शपथमीरजापुर के BLJ मैदान में खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी आज से 28 नवंबर तक, 128 स्टॉल पर होगी खरीदारीमीरजापुर में गंगा पर 8 पीपा पुल अब तक नहीं बने: 5 किमी के लिए 80-90 किमी चक्कर, नाव पर जोखिमजागरूकता कार्यक्रम का आयोजनऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत मिर्जापुर स्टेशन पर दो नाबालिग बहनों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गयाUPTET: 24 नवंबर से आवेदन, 26-27 फरवरी को परीक्षा; मीरजापुर-पूर्वांचल के अभ्यर्थी पहले कर लें OTRSBI UPI आज रात 1:15 से 2 बजे तक बंद: मीरजापुर-चुनार के ग्राहक UPI Lite या कैश रखें तैयारमीरजापुर में पराली जलाई तो 5 से 30 हजार जुर्माना, PM किसान निधि भी रुक सकती हैचंद्रकांता भाग 3: नौगढ़ के कुंवर वीरेंद्र सिंह और अय्यार तेज सिंह, जिनकी चालों से बनता था मिलने का रास्ताऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत मिर्जापुर स्टेशन पर दो नाबालिग बहनों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गयाविंध्याचल दीपदान महोत्सव 20 नवंबर को: देवउठनी एकादशी पर देवी जागरण में अक्षरा सिंह और नंदू मिश्रामीरजापुर जनपद न्यायालय में 21 नवंबर को चेक बाउंस की विशेष लोक अदालत, सुलह से खत्म होंगे मुकदमेचुनार पीजी कॉलेज में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा पर व्याख्यान, छात्र-छात्राओं ने ली यातायात नियमों की शपथ