1
1

चील्ह (मीरजापुर)। कोन ब्लॉक के पुरजागीर बाजार में श्रीराम-भरत मिलाप समिति की ओर से सोमवार शाम से श्रीराम-भरत मिलाप मेला आयोजित किया गया। मेले में मीरजापुर के साथ आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
मेले का मुख्य आकर्षण झांकियां रहीं। मंगलवार भोर करीब तीन बजे 20 झांकियां निकाली गईं, जिन्हें देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। राम दरबार की झांकी ने लोगों का खास ध्यान खींचा।
करीब तीन किलोमीटर क्षेत्र को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया। पुरजागीर पेट्रोल पंप से पावर हाउस तक और चौराहे से दुर्गा चौराहे तक सजावट की गई थी। मेला क्षेत्र में कई स्थानों पर कार्यक्रम भी हुए।
मेले में स्थानीय दुकानदारों के साथ मीरजापुर, भदोही और वाराणसी के व्यापारियों ने भी दुकानें लगाईं। आयोजन में हरिशंकर सरोज, अमरेश पांडेय, धीरज दुबे, रामसभा विश्वकर्मा, वकील विश्वकर्मा, कमलेश सरोज, अंकुश यादव समेत समिति के कई सदस्यों ने सहयोग किया।
थंबनेल फोटो साभार (सांकेतिक तस्वीर): Ekta Parishad / Wikimedia Commons (CC BY-SA 3.0)। संपादित।