चेतगंज बाजार में श्रीराम भरत मिलाप मेला रातभर चला। तीन किलोमीटर तक दुकानें सजीं, भोर में 25 झांकियां निकलीं और पुलिस ने युवकों के हाथों से लोहे के चुल्ले उतरवाए।
कोन ब्लॉक के पुरजागीर बाजार में श्रीराम-भरत मिलाप मेले में करीब तीन किलोमीटर तक सजावट की गई। मंगलवार भोर में 20 झांकियां निकलीं, दूर-दूर से भक्त पहुंचे।
श्री राघवेंद्र रामलीला समिति के भरत मिलाप मंचन को देखने भारी भीड़ उमड़ी। एडिशनल एसपी, चुनार थानाध्यक्ष और पुलिस बल तैनात रहा, बैरिकेडिंग व सफाई की व्यवस्था रही।