1
1

कानपुर। कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर बुधवार शाम बड़ा रेल हादसा टल गया। चौरी चौरा एक्सप्रेस (15003) के चार कोच प्लेटफॉर्म से रवाना होते ही पटरी से उतर गए। रेलवे के मुताबिक किसी यात्री को चोट नहीं आई है।
ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर सात पर आई थी और शाम 5:03 बजे वहां से रवाना हुई। करीब दो मिनट बाद, लगभग 5:05 बजे, बी-4, बी-5, बी-6 और बी-7 कोच की एक-एक ट्रॉली पटरी से उतर गई। इससे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। डिप्टी सीटीएम कानपुर की देखरेख में काम चल रहा है और प्रयागराज से एक वरिष्ठ अधिकारी भी रवाना हुए। रेलवे ने कहा है कि हादसे की वजह का पता लगाने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
यात्रियों के परिजन इन नंबरों पर जानकारी ले सकते हैं:
कानपुर सेंट्रल: 0512-2323018, 0512-2323016, 0512-2323015
प्रयागराज जंक्शन: 0532-2408128, 0532-2407353, 0532-2408149
फतेहपुर: 9151833006
थंबनेल फोटो साभार (सांकेतिक तस्वीर): Vikramaditya V. V. / Wikimedia Commons (CC BY-SA 4.0)। संपादित।