जनपद मीरजापुर में थाना एएचटीयू/एसजेपीयू की मासिक समन्वय गोष्ठी/कार्यशाला आयोजित


जनपद मीरजापुर में थाना एएचटीयू/एसजेपीयू की मासिक समन्वय गोष्ठी/कार्यशाला आयोजित
दिनांक 27.10.2026 को समय 13:00 बजे, अपर पुलिस महानिदेशक, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उ0प्र0 लखनऊ के पत्र संख्या म0स0प्र0/डी0जी0/व-59/2021 दिनांक 13.04.2022 के अनुपालन में, पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (नोडल अधिकारी) के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी कार्यालय श्री मुनेन्द्र पाल सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में, रिजर्व पुलिस लाइन मीरजापुर के सभागार कक्ष में थाना एएचटीयू/एसजेपीयू तथा समस्त थानों के बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों के साथ माह अक्टूबर 2026 की मासिक समीक्षा/समन्वय गोष्ठी एवं प्रशिक्षण कार्यशाला आहूत की गई।
गोष्ठी में निम्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई:-
- पॉक्सो एक्ट, किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2015, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन उ0प्र0 द्वारा जारी SOP के अनुपालन के संबंध में।
- बच्चों से संबंधित विशेष रेस्क्यू अभियान, भिक्षावृत्ति, बालश्रम, मानव तस्करी एवं अनैतिक देह व्यापार की रोकथाम।
- गुमशुदा बालक/बालिकाओं की बरामदगी, मेडिकल परीक्षण, धारा 183 बीएनएसएस के अंतर्गत बयान, सीडब्ल्यूसी के समक्ष प्रस्तुतीकरण।
- जे.जे. एक्ट के प्रारूप-क, प्रारूप-ख एवं विवेचना के दौरान आने वाली समस्याओं व उनके समाधान।
- पीड़िता के चिकित्सीय परीक्षण, सपोर्ट पर्सन पॉक्सो एक्ट को सूचित करने, अपचारी किशोर के संबंध में आवश्यक कार्यवाही।
- बरामद बच्चों को शत-प्रतिशत 24 घंटे के अंदर सीडब्ल्यूसी के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु निर्देश।
- बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम का कड़ाई से पालन एवं बाल विवाह रोकथाम हेतु जागरूकता व त्वरित कार्यवाही।
- बाल श्रम की रोकथाम, चिन्हिकरण एवं पुनर्वास के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
बैठक में सभी बाल कल्याण अधिकारियों को उच्चाधिकारियों द्वारा समय-समय पर दिए गए निर्देशों, 1098, 1090, 181, 108, 102, 1076, 101, 112, 1930 आदि हेल्पलाइन नंबरों का थानों में प्रचार-प्रसार करने हेतु निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर CWC, DPO, वन स्टॉप सेंटर, शक्ति सदन, श्रम विभाग, चाइल्ड हेल्पलाइन, आस्था महिला एवं बाल विकास संस्था (NGO), एएचटीयू/SJPU के अधिकारी/कर्मचारीगण एवं जनपद के समस्त बाल कल्याण पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने दिए गए निर्देशों का अक्षरशः पालन करने की सहमति व्यक्त की।