शारदीय नवरात्रि मिशन शक्ति फेज-6 के अंतर्गत विन्ध्याचल में बाल विवाह के विरुद्ध नुक्कड़ नाटक का आयोजन


शारदीय नवरात्रि मिशन शक्ति फेज-6 के अंतर्गत विन्ध्याचल में बाल विवाह के विरुद्ध नुक्कड़ नाटक का आयोजन
मीरजापुर, दिनांक 18.10.2026
शासन द्वारा संचालित शारदीय नवरात्रि के अवसर पर मिशन शक्ति फेज-6 एवं बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 18.10.2026 को पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में थाना ए.एच.टी. (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) एवं आस्था महिला एवं बाल विकास संस्था, मीरजापुर के संयुक्त तत्वावधान में विन्ध्याचल धाम मंदिर परिसर एवं विन्ध्याचल रेलवे स्टेशन पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान आस्था संस्था की टीम द्वारा “बाल विवाह – एक सामाजिक अभिशाप” विषयक नुक्कड़ नाटक की प्रभावी प्रस्तुति दी गई। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से उपस्थित श्रद्धालुओं एवं आमजन को बाल विवाह के दुष्परिणाम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, मानव तस्करी एवं बाल श्रम के दुष्चक्र के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया।
एएचटी थाना प्रभारी द्वारा बताया गया कि शारदीय नवरात्रि पर बड़ी संख्या में नाबालिग बच्चियों के विवाह की सूचना प्राप्त होती है, ऐसे में आमजन जागरूक होकर 1098 चाइल्ड लाइन, वीमेन पावर लाइन 1090, डायल 112 एवं 1023 पर सूचना देकर बाल विवाह को रुकवा सकते हैं। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
कार्यक्रम में एएचटी पुलिस टीम से राम आधार यादव, बलराम यादव, संतोष कुशवाहा तथा मिशन शक्ति टीम व आस्था संस्था के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर रतन कुमार मिश्रा, फील्ड कोऑर्डिनेटर एवं कार्यकर्ताओं सहित हजारों महिला-पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे। अंत में सभी को बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ दिलाई गई।