ग्राम सभा नकहरां में विराट कुश्ती दंगल का हुआ भव्य आयोजन।

ग्राम सभा नकहरां में विराट कुश्ती दंगल का हुआ भव्य आयोजन।
चुनार/मिर्जापुर। चुनार तहसील अंतर्गत नकहरा गांव में मंगलवार, 15 सितंबर 2026 को विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में क्षेत्र के साथ-साथ आसपास के जनपदों से पहुंचे पहलवानों ने अपने दमखम और कुश्ती के शानदार दांव-पेंच का प्रदर्शन किया।
दंगल को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं कुश्ती प्रेमी मौके पर पहुंचे। अखाड़े में पहलवानों के बीच हुए रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों का खूब उत्साह बढ़ाया। पहलवानों ने जोरदार दांव-पेंच आजमाते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और दर्शकों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।
आयोजकों ने बताया कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में कुश्ती जैसी पारंपरिक खेल विधा को बढ़ावा देना तथा युवा पहलवानों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम के दौरान विजेता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पहलवानों को सम्मानित भी किया गया।
दंगल के सफल आयोजन में आयोजकों, स्थानीय ग्रामीणों तथा क्षेत्र के गणमान्य लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पूरे आयोजन के दौरान अखाड़े में उत्साह और खेल भावना का माहौल बना रहा।
आयोजक समिति में जय सिंह (पूर्व प्रधान), रविंद्र प्रताप सिंह, रामबली सिंह, अभिषेक कुमार (ग्राम प्रधान नकहरा), बबुआ सिंह, जोखू सिंह सेवानिवृत्त अध्यापक), कमला शंकर सिंह, महेंद्र कुमार, नीरज सिंह, दशरथ सिंह पहलवान, रमेश सिंह स्वामीजी के साथ सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्राम प्रधान नकारा अभिषेक कुमार ने आए हुए अतिथियों का माल्यार्पण व अंगवस्त्र से स्वागत किया।
इस कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में इलाहाबाद गाजीपुर सोनभद्र मिर्जापुर वाराणसी चंदौली आजमगढ़ सहित कई जनपद से पहलवान आकर कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेते हैं जिसमें आज की अंतिम कुश्ती धर्मेंद्र पहलवान चौबेपुर वाराणसी तथा रमेश पहलवान गाज़ीपुर कुश्ती के बीच 15000 कुश्ती बराबरी पर गई। जिनको पूरे सम्मान के साथ कमेटी सुंदर साफा एवं नियमानुसार धनराशि दिया गया। वहीं पर 51000 धनराशि के पहलवान अखाड़े पर टहलते नजर आए और उन्हें कमेटी द्वारा सुंदर पुष्पहार एवं साफा व नियमानुसार धनराशि को देकर सम्मानित किया गया।