Popular Posts

3

मोदी जी के जन्म दिवस पर वृंदा प्रसाद कोटेदार के द्वारा ग्राहकों को राशन वितरण किया गया साथ में ग्राहकों के साथ मिलकर वृंदा प्रसाद कोटेदार तथा ग्राहकों ने मिलकर दीप भी जलाया मोदी जी के जन्मदिन पर

परिवार ने लगाया गंभीर आरोप, मारपीट, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकियों से दहशत;  कुशवाहा परिवार आरोपियों की गिरफ्तारी व सुरक्षा की मांग

कुशवाहा परिवार ने लगाया गंभीर आरोप, मारपीट, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकियों से दहशत; आरोपियों की गिरफ्तारी व सुरक्षा की मांग

मीरजापुर जनपद की लालगंज तहसील अंतर्गत हलिया थाना के ग्राम मझिगवां में एक कुशवाहा परिवार ने कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि उनके भाई को जबरन ले जाने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। जब परिवार के अन्य सदस्य बचाव के लिए पहुंचे तो पिता, बड़े पिता, दादा-दादी और बहन के साथ भी कथित रूप से मारपीट की गई।
परिवार का कहना है कि आरोपियों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की, बाइक और ट्रैक्टर को क्षतिग्रस्त कर दिया तथा एक बाइक को नहर में फेंक दिया। इसके अलावा लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं, जिससे पूरा परिवार भय के माहौल में जी रहा है।
पीड़ित परिवार के अनुसार, मामले में एफआईआर दर्ज हो चुकी है, लेकिन अब भी उन पर समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा है। परिवार का आरोप है कि समझौता न करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उनका यह भी कहना है कि थाने जाते समय आरोपियों ने रास्ता रोककर धमकाया, आने-जाने वाले वाहनों की जांच की और एक वाहन चालक को भी भगा दिया। बाद में पुलिस की गाड़ी से ही वे सुरक्षित घर लौट सके।
परिवार का आरोप है कि पहले दिन उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। दूसरे दिन भी काफी प्रयास और इंतजार के बाद रात लगभग 9 बजे मुकदमा दर्ज किया गया।
पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए तथा परिवार को पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *