Popular Posts

किसान धर्मराज सिंह के बेटे डॉ इंद्रजीत सिंह का आईईटी लखनऊ में हुआ असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन

किसान धर्मराज सिंह के बेटे डॉ इंद्रजीत सिंह का आईईटी लखनऊ में हुआ असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन

वर्तमान में जीबीटीयू ग्रेटर नोएडा में सिविल इंजीनियरिंग के है विभागाध्यक्ष

मीरजापुर। जब हौसला बुलंद हो तो कामयाबी मिलकर ही रहती हैं। जनपद मीरजापुर के जमालपुर विकास खण्ड के बहुआर गांव के माटी का लाल डॉ इंद्रजीत सिंह ने तो एक बार नहीं दूसरी बार असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयनित होकर कर जनपद व बहुआर गांव का नाम रौशन किया है। पिता किसान धर्मराज सिंह व माता पूर्व प्रधान विद्या देवी ने फोन पर वार्ता करते हुए बताया कि मेरा बेटा शुरू से पढ़ने में होनहार रहा। डॉ इंद्रजीत सिंह ने हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट केंद्रीय विद्यालय काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी, बीटेक इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय गाजियाबाद, एमटेक व पीएचडी की उपाधि 2023 में दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय नई दिल्ली से हासिल किया है। इसके बाद इनका चयन दो वर्ष पूर्व गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ग्रेटर नोएडा में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद हुआ। तब से वही पर कार्यरत हैं।और सिविल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में विभागाध्यक्ष और डायरेक्टर सिविल वर्क का भी दायित्व संभाल रहे है। डॉ इंद्रजीत सिंह ने बताया कि मंगलवार को मेरा चयन उत्तर प्रदेश की राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोनॉलजी (आईईटी) लखनऊ में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर हुआ है। डॉ इंद्रजीत सिंह ने सफलता का श्रेय माता पिता, गुरुजनों व श्रेष्ठ लोगों का आशीर्वाद बताया हैं। इधर गांव में दूसरी बार असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयनित होने पर जश्न का माहौल हैं। बधाई देने वालों का ताता लगा हुआ है। अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि डॉ इंद्रजीत सिंह लखनऊ में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर कार्यभार ग्रहण करेंगे या गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ग्रेटर नोएडा में अपनी सेवाएं जारी रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *