Popular Posts

एसडीएम अनेग सिंह ने चुनार तहसील में संभाला कार्यभार, अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया स्वागत

एसडीएम अनेग सिंह ने चुनार तहसील में संभाला कार्यभार, अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया स्वागत

मिर्जापुर। शासन द्वारा स्थानांतरण आदेश जारी होने के बाद उप जिलाधिकारी (एसडीएम) अनेग सिंह ने चुनार तहसील पहुंचकर विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। इससे पूर्व वह मड़िहान तहसील में उप जिलाधिकारी के पद पर कार्यरत थे। कार्यभार ग्रहण करने के बाद एसडीएम अनेग सिंह ने तहसील के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक की और राजस्व एवं जनहित से जुड़े मामलों के त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप आम जनता को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजस्व संबंधी प्रकरणों का निष्पक्ष निस्तारण, कानून-व्यवस्था बनाए रखना तथा जन शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। सर के द्वारा यह भी बताया गया कि खनन माफिया और भू माफियाओं पर नकेल कशी जाएगी उनके द्वारा यह भी बताया गया की चुनार नगर में भारी वाहनों का आवागमन अत्यधिक होने पर नगर वासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है इस पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा तहसील परिसर में आने वाले प्रत्येक फरियादी की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाएगा और उनका शीघ्र निस्तारण कराया जाएगा।
कार्यभार ग्रहण के दौरान तहसील के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *