Popular Posts

चुनार में भव्य कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन

चुनार में भव्य कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन

पी डी एन डी इंटर कालेज चुनार के मुख्य गेट के पास श्री श्री मां दुर्गा पूजन उत्सव मोहाना समिति ऐबकपुर मोहाना चुनार द्वारा शारदीय नवरात्र पर विशाल पंडाल में दुर्गे मां की मूर्ति स्थापित कर दैनिक पूजन अर्चन के क्रम में सातवें दिन भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कवि सम्मेलन का संचालन वाराणसी से आये अतिथि कवि नाथ सोनांचली ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में श्री अखिलेश पांडेय पूर्व प्रवक्ता पी डी एन डी इंटर कालेज चुनार की गौरवमयी उपस्थिति रही। अध्यक्षता वरिष्ठ कवि राजेश मिश्र ज्योति की रही।
सर्वप्रथम मुख्य अतिथि एवं कविगणों का अंगवस्त्रम् व बैज के साथ समिति की ओर से चुनार के वरिष्ठ एडवोकेट शीतला प्रसाद यादव व आयोजक कवि शीतला गौरव ने मंचीय सम्मान किया।
वाराणसी से पधारे कवि डॉ० छोटे लाल मनमीत के सरस्वती वंदना से कवि सम्मेलन का शुभारंभ हुआ।
काव्य पाठ प्रस्तुत करने वाले कवियों में राज कुमार राजन ने सुनाया-
हे माई जोता वाली तूं त हऊ नौ दुर्गा दुख दूर करेलू।
हम भक्तन के संगी, दुख दूर करेलू।।
माखनलाल झटपट ने सुनाया –
लखत लखत थक गइली मइया जी।
अबही तलक दरश नाहीं पइली मइया जी।।
संजय उमंग ने सुनाया –
मइया कर दें बेड़ा पार।
शीतला गौरव ने सुनाया –
मइया क रूपवा देखके भक्ति क भाव जागेला।
डॉं छोटे लाल मनमीत ने सुनाया –
जो माता पिता का अनादर किया वो पूजा धरम को क्या जाने।
सुरेन्द्र मिश्र अंकुर ने सुनाया –
ममता मयी भवानी ममता थोड़ी सी देइ दे।
भव सिंधु पार कर लूं क्षमता थोड़ी सी देइ दे।।
संचालन कर रहे नाथ सोनांचली ने सुनाया –
हम अपने हाथ में जब भी कलम उठाते हैं।
तो हाकिमों के कलेजे भी कॉंप जाते हैं।।
अध्यक्षता कर रहे राजेश मिश्र ज्योति ने सुनाया –
नारी शक्ति है बड़ी महान, नहीं कभी भी इनसे उलझें।
मां बहन पत्नी अरू बेटी बहू दादी को खूब समझे।।
मुख्य अतिथि महोदय के आशीर्वचन व आयोजक द्वारा आभार व्यक्त करने के बाद अध्यक्ष द्वारा कवि सम्मेलन विश्राम की घोषणा की गयी। इस अवसर पर एडवोकेट शीतला प्रसाद यादव, ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विद्यालय की सम्मानित बहन तारा दीदी बसंत कुशवाहा, बेचन कुशवाहा, दीपक, आदर्श, गौरव सहित नगर के अनेको बाल वृद्ध युवा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *