वाराणसी। आर बी पी के नवनिर्मित भवन का गृह-प्रवेश बड़े धुमधाम से मनाया गया।

वाराणसी। आर बी पी के नवनिर्मित भवन का गृह-प्रवेश बड़े धुमधाम से मनाया गया।
वाराणसी।ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की निर्जला एकादशी तथा राम -लक्ष्मण द्वादशी के दिन अभिजीत मुहूर्त तथा बिजय मुहूर्त की बेला में गतकलियुग –5127 , बिक़म सम्बत –2083 , शक सम्बत –1948 , दिन शुक्रवार, ऋतु वर्षा , नक्षत्र विशाखा, सूर्योदय 5.25 AM , सूर्यास्त 7.23 PM , जिसमें लक्ष्मी की पुजा उत्तम माना जाता है। लक्ष्मी के प्रकार ऐसे तो 1008 प्रकार की लक्ष्मी होती हैं जिसमें मुख्य आठ है। 1-दामपत्य लक्ष्मी, 2-सन्तान लक्ष्मी, 3-स्वास्थ्य लक्ष्मी, 4-वाहन लक्ष्मी, 5-भवन लक्ष्मी, 6-बैभव लक्ष्मी, 7-सुख लक्ष्मी,8- शान्ति लक्ष्मी।
मुख्य आठ लक्ष्मी में भवन लक्ष्मी की पूजा एवं उद्घाटन, गृह प्रवेश काशी के बिद्वान पंडितों के द्वारा बिधिबिधान से सनातन धर्म पद्धति से मन्त्रों चारण के साथ गृह-प्रवेश का कार्यक्रम सांस्कृतिक एवं सामाजिक भावों के सुन्दर समागम के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
जिसमें मीरजापुर, वाराणसी तथा अन्य जनपदों के। नाम चिन्ह हस्तियां एवं पत्रकार गण उपस्थित थे।
राजेश भाई पटेल एक कुशल ब्यसायी के साथ -साथ सामाजिक एवं पत्रकारिता जगत में जाना जाता है।
मां जगत जननी ललितत्रीपुरसुन्दरी बिन्ध्यबासिनी देवी के परम भक्त हैं तथा मां बिन्ध्यबासिनी देवी के नाम पर पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। जिसका नाम है बिन्ध्य इंडियन प्रेस सोशल क्लब।
इस अवसर पर भब्य दावत का प्रोग्राम भी था सब लोगों ने खुब आनन्द उठाया।
इस अवसर पर पूर्व सांसद रामसकल, पूर्व विधायक जगदम्बा सिंह पटेल, चेयरमैन जगदीश सिंह, विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह, विधायक रमाशंकर सिंह, प्रिंसिपल रबिन्द़ नारायण सिंह, रोहनिया विधायक सुरेंद्र सिंह, बिन्ध्य इंडियन प्रेस सोशल क्लब के पत्रकार मगला पति द्विवेदी,दीपक त्रिपाठी,आशीश यादव , गुफरान अहमद , रबिन्द़ जयसवाल, शिवम् मालवीय, बसन्त गुप्ता,सिध्दार्थ सिंह, कृष्ण कुमार अग़हरी ,बीरेंद्र सिंह उर्फ बिचित्रानन्द समेत दर्जनों पत्रकारों ने भाग लिया।तथा इस शुभ अवसर पर सभी ने राजेश भाई पटेल को नवनिर्मित भवन की शुभकामनाएं दी तथा उज्जवल भविष्य की कामना की।