Popular Posts

जमुई-वाराणसी मार्ग पर पान की दुकानों पर बिक रहा अवैध गांजा पुलिस थाने से 3 किलो मीटर दूर, युवा हो रहे नशे के शिकार युआ पीढ़ी हो रही बर्बाद

जमुई-वाराणसी मार्ग पर पान की दुकानों पर बिक रहा अवैध गांजा पुलिस थाने से 3से 4किलो मीटर दूर, युवा हो रहे नशे के शिकार युआ पीढ़ी हो रही बर्बाद

प्रशासन इस पर मौन कर रही किसी बड़े हादसे का इंतजार

चुनार मिर्जापुर ।चुनार क्षेत्र में पुलिस और आबकारी विभाग की निगरानी के बावजूद अवैध गांजे का कारोबार धड़ल्ले से जारी है। जमुई पुल से वाराणसी मार्ग पर स्थित पान और गुटखा की दुकानों पर यह नशीला पदार्थ ‘चिप्पड़’ नाम से महंगे दामों पर बेचा जा रहा है। यह अवैध व्यापार स्थानीय पुलिस थाने से मात्र 3 किलोमीटर की दूरी पर संचालित हो रहा है।बताया जा रहा है कि ‘चिप्पड़’ नामक यह गांजा स्मैक और कोकीन से भी अधिक खतरनाक है। इस नशे की लत में स्कूल और कॉलेज के छात्रों सहित हर उम्र के लोग पड़ रहे हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य और जीवन पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। चुनार क्षेत्र में ऐसे कई स्थानों पर अवैध गांजा खुलेआम बिक रहा है, जो गांवों से लेकर नगर के कोने-कोने तक फैला हुआ है।
इतनी भारी मात्रा में अवैध गांजे की उपलब्धता स्थानीय पुलिस और संबंधित अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाती है। क्षेत्र में लगातार इस संबंध में खबरें प्रकाशित हो रही हैं, लेकिन अभी तक गांजा बेचने वालों या इसका सेवन करने वालों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
ग्रामीणों ने इस गंभीर समस्या पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का ध्यान आकर्षित करते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि पुलिस आमतौर पर मुखबिरों की सूचना पर खूंखार अपराधियों को पकड़ने का दावा करती है, लेकिन थानों और चौकियों से चंद फासलों पर हो रहे इस अवैध मादक पदार्थ के कारोबार को रोकने में विफल साबित हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *