Popular Posts

1

कुशवाहा महासभा के अध्यक्ष दीपक कुशवाहा जी के नेतृत्व में चुनार चेरा के पूरा पवन मौर्य जी की भाभी डॉक्टर वंदना मौर्य जी का चयन बिहार लोक सेवा आयोग मैं सहायक प्राध्यापक (असिस्टेंट प्रोफेसर )होने के उपलक्ष्य में कुशवाहा महासभा के अध्यक्ष और साथ में कुशवाहा समाज के साथी वहां पहुंचकर अध्यक्ष जी डॉ अभय वर्मा(मनोनीत सभासद नगर पालिका चुनार)चेतनारायण मौर्य सुनील कुशवाहा करण मौर्य पवन मौर्य अवधेश मौर्य व अन्य सम्मानित सदस्यों ने उनका स्वागत सम्मान किया तथा समाज का व क्षेत्र का नाम रोशन करने लिए और परिवार और समाज का नाम रोशन करती रहे ऐसी शुभकामनाएं दी

चुनार के दीक्षितपुर से लापता पत्रकार मामले में पुलिस चुप क्यों पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लापता पत्रकार का नहीं चला अभी तक कोई पता

चुनार के दीक्षितपुर से लापता पत्रकार मामले में पुलिस चुप क्यों पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लापता पत्रकार का नहीं चला अभी तक कोई पता

मिर्जापुर। चुनार थाना क्षेत्र के दीक्षितपुर गांव निवासी पत्रकार सरिता सिंह 30 अप्रैल 2026 से लापता हैं। पति सुभाष सिंह ने चुनार थाने में तहरीर दी है। उनके अनुसार, 30 अप्रैल को अदलहाट थानाध्यक्ष अजय सेठ के फोन पर सरिता सिंह को ‘मंजरीराव मैडम’ से मिलने थाने बुलाया गया था। शाम करीब 6 बजे नारायनपुर चौकी पर अंतिम बार बात होने के बाद उनका मोबाइल नंबर 8423572416 स्विच ऑफ हो गया।
48 घंटे बीतने के बावजूद कोई सुराग न मिलने से परिजन व पत्रकार समुदाय में आक्रोश है। मामले में अदलहाट पुलिस की भूमिका संदिग्ध है। पत्रकार के पीड़ित परिवार ने 2 मई को जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत संख्या 40019926012280 दर्ज कराई है, जिसकी स्थिति ‘लंबित’ है। प्रकरण 02-05-2026 को थानाध्यक्ष को अग्रसरित किया गया, पर स्थिति ‘अनमार्क’ है।

जिला प्रशासन से मांग है कि मामले की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच कर सरिता सिंह को सकुशल बरामद किया जाए और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई हो। अब देखना है प्रशासन इस पर कितना सक्रिय होती है तीन दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक कुछ सुराग नहीं मिल पाया है प्रशासन अभी भी खामोश पड़ी हुई है किसी बड़े घटना का इंतजार कर रही है क्या प्रशासन अभी तक महिला पत्रकार का कोई पता नहीं चल पाया उच्च अधिकारी इसे संज्ञान में ले और जल्द से जल्द कार्रवाई करें और महिला पत्रकार को सुरक्षित खोजें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *