Popular Posts

1

थाना चुनार में  अजय सेठ जी नवागत थानाध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने के उपरांत  दिव्यांशु सिंह पटेल जी राष्ट्रीय सचिव अपना दल यस के निर्देशानुसार आज  आलोक पटेल जी, जोन अध्यक्ष अपना दल एस, अमित पटेल जी सेक्टर अध्यक्ष एवं रितेश जी सक्रिय सदस्य के साथ थाने पर उपस्थित होकर उनसे शिष्टाचार भेंट की और क्षेत्र की विभिन्न समास्याओं पर सार्थक चर्चा हुई।

पचराव बना ‘नशे का गढ़’! शराब-गांजा खुलेआम,  वायरल चुनार थाना प्रभारी साथ में पुलिसकर्मी इस नशे के  काला कारोबार को रोकने में नाकाम दिख रहे हैं

पचराव बना ‘नशे का गढ़’! शराब-गांजा खुलेआम,  वायरल चुनार थाना प्रभारी साथ में पुलिसकर्मी इस नशे के  काला कारोबार को रोकने में नाकाम दिख रहे हैं

सीखड़,मीरजापुर। स्थानीय क्षेत्र अंतर्गत पचरॉव गांव से सामने आ रही खबरें कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही हैं। गांव में अवैध शराब , चरस और गांजा का कारोबार धड़ल्ले से चलने के आरोप हैं, और ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई नई बात नहीं, बल्कि लंबे समय से जारी “खुला खेल” है।स्थानीय सूत्रों और ग्रामीणों के अनुसार, गांव में एक व्यक्ति द्वारा वर्षों से नशे का धंधा संचालित किया जा रहा है। हैरानी की बात यह बताई जा रही है कि वह कई बार जेल भी जा चुका है, लेकिन हर बार बाहर आते ही उसी कारोबार में फिर सक्रिय हो जाता है। ऐसे में ग्रामीणों के बीच यह चर्चा तेज है कि आखिर किसकी शह पर यह सिलसिला लगातार जारी है।ग्रामीणों का आरोप है कि बिना किसी “मजबूत सहारे” के इस तरह का अवैध कारोबार लंबे समय तक चल पाना मुश्किल है। इसी वजह से अब चुनार पुलिस की भूमिका को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन क्षेत्र में इसे लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि इस नशे के जाल ने गांव के सामाजिक ढांचे को हिलाना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चे, युवा और यहां तक कि बुजुर्ग भी इस लत की गिरफ्त में आते जा रहे हैं। स्कूल जाने वाले किशोरों से लेकर मेहनतकश युवाओं तक, नशे का असर साफ दिखाई देने लगा है। इससे परिवारों में कलह, आर्थिक संकट और अपराध की आशंका भी बढ़ रही है।
मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब इस कथित अवैध कारोबार से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में दिखाई जा रही गतिविधियों को लेकर गांव ही नहीं, आसपास के इलाकों में भी चर्चा तेज हो गई है। हालांकि आशंका बुलेटिन वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार मौखिक रूप से शिकायत की गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब लोगों ने प्रशासन से लिखित शिकायत देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि अगर समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले समय में हालात और भयावह हो सकते हैं।इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या स्थानीय स्तर पर निगरानी व्यवस्था कमजोर पड़ गई है, या फिर कहीं न कहीं जिम्मेदारी तय करने से बचा जा रहा है।

BREAKING NEWS
थाना चुनार में  अजय सेठ जी नवागत थानाध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने के उपरांत  दिव्यांशु सिंह पटेल जी राष्ट्रीय सचिव अपना दल यस के निर्देशानुसार आज  आलोक पटेल जी, जोन अध्यक्ष अपना दल एस, अमित पटेल जी सेक्टर अध्यक्ष एवं रितेश जी सक्रिय सदस्य के साथ थाने पर उपस्थित होकर उनसे शिष्टाचार भेंट की और क्षेत्र की विभिन्न समास्याओं पर सार्थक चर्चा हुई।एक ही शहर का AQI कहीं 376 तो कहीं 1500 क्यों? सरकारी और प्राइवेट एयर क्वालिटी आंकड़ों का फर्क समझिएपाकिस्तान: तरबेला डैम प्रोजेक्ट में फिर हादसा, खुदाई में चट्टान धंसी; चीनी कंपनियों का काम रुकाट्रंप बोले- ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकते, यह ‘नॉन-नेगोशिएबल’; कतर के पीएम से की बातसोने-चांदी का भाव 10 नवंबर: सोना सस्ता, 24 कैरेट करीब 1.44 लाख रुपये/10 ग्राम; चांदी 2 लाख के पारशेयर बाजार: सेंसेक्स 107 अंक चढ़कर 81,106 पर बंद, निफ्टी 25,000 के ऊपर; आज बलिप्रतिपदा पर छुट्टीनवंबर 2026 में भारत में आने वाले स्मार्टफोन: iQOO 16, Xiaomi 18 Pro, Tecno Spark 50s की लिस्टApple के नए OLED iPad mini, M6 iMac और MacBook Pro की भारत में प्री-बुकिंग शुरू, जानें क्या है नयाVivo X500 सीरीज 25 नवंबर को भारत में हो सकती है लॉन्च, X500 Pro Max में 200MP पेरिस्कोप कैमरा की चर्चाMotorola Signature 27 ग्लोबल लॉन्च, भारत में नवंबर में आने की उम्मीद; जानें अब तक क्या पता हैAsus Zenbook 14 (2026) भारत में लॉन्च: सेरालुमिनियम बॉडी, Snapdragon, AMD और Intel Core Ultra 9 के विकल्पदीपावली तिमाही में जलने के बीमा क्लेम 28% ज्यादा: स्टार हेल्थ; पटाखों से जलने पर क्या करेंथाना चुनार में  अजय सेठ जी नवागत थानाध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने के उपरांत  दिव्यांशु सिंह पटेल जी राष्ट्रीय सचिव अपना दल यस के निर्देशानुसार आज  आलोक पटेल जी, जोन अध्यक्ष अपना दल एस, अमित पटेल जी सेक्टर अध्यक्ष एवं रितेश जी सक्रिय सदस्य के साथ थाने पर उपस्थित होकर उनसे शिष्टाचार भेंट की और क्षेत्र की विभिन्न समास्याओं पर सार्थक चर्चा हुई।एक ही शहर का AQI कहीं 376 तो कहीं 1500 क्यों? सरकारी और प्राइवेट एयर क्वालिटी आंकड़ों का फर्क समझिएपाकिस्तान: तरबेला डैम प्रोजेक्ट में फिर हादसा, खुदाई में चट्टान धंसी; चीनी कंपनियों का काम रुकाट्रंप बोले- ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकते, यह ‘नॉन-नेगोशिएबल’; कतर के पीएम से की बातसोने-चांदी का भाव 10 नवंबर: सोना सस्ता, 24 कैरेट करीब 1.44 लाख रुपये/10 ग्राम; चांदी 2 लाख के पारशेयर बाजार: सेंसेक्स 107 अंक चढ़कर 81,106 पर बंद, निफ्टी 25,000 के ऊपर; आज बलिप्रतिपदा पर छुट्टीनवंबर 2026 में भारत में आने वाले स्मार्टफोन: iQOO 16, Xiaomi 18 Pro, Tecno Spark 50s की लिस्टApple के नए OLED iPad mini, M6 iMac और MacBook Pro की भारत में प्री-बुकिंग शुरू, जानें क्या है नयाVivo X500 सीरीज 25 नवंबर को भारत में हो सकती है लॉन्च, X500 Pro Max में 200MP पेरिस्कोप कैमरा की चर्चाMotorola Signature 27 ग्लोबल लॉन्च, भारत में नवंबर में आने की उम्मीद; जानें अब तक क्या पता हैAsus Zenbook 14 (2026) भारत में लॉन्च: सेरालुमिनियम बॉडी, Snapdragon, AMD और Intel Core Ultra 9 के विकल्पदीपावली तिमाही में जलने के बीमा क्लेम 28% ज्यादा: स्टार हेल्थ; पटाखों से जलने पर क्या करें