Popular Posts

मिशन शक्ति के अंतर्गत एंटी रैगिंग जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

मिशन शक्ति के अंतर्गत एंटी रैगिंग जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चुनार, मीरजापुर में मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत दिनांक 24 अप्रैल 2026 को एंटी रैगिंग जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन माननीय प्राचार्य प्रो० (डॉ०) माधवी शुक्ला की अध्यक्षता में किया गया । कार्यक्रम के दौरान एंटी रैगिंग प्रभारी प्रो० (डॉ०) कुसुम लता एवं मिशन शक्ति प्रभारी डॉ० शेफालिका रॉय ने छात्राओं को रैगिंग के दुष्परिणामों तथा इससे संबंधित कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम कासंचालन डॉ० शिखा तिवारी, स्वागत डॉ० मंजुला शुक्ला एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ० विद्या सिंह के द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ० भास्कर प्रसाद द्विवेदी, डॉ० संकटा प्रसाद सोनकर, डॉ० दीप नारायण, डॉ० अरुणेश कुमार, डॉ० सत्येंद्र कुमार, श्री अरविंद कुमार, डॉ० नलिनी सिंह, श्री रमेश चंद्र, डॉ० गुरु प्रसाद सिंह, डॉ० शैलेन्द्र कुमार, डॉ० अदिती सिंह, डॉ० चंदन कुमार द्विवेदी,डॉ० रीता मिश्रा, डॉ० शिव कुमार,डॉ० अमित कुमार यादव सहित शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 45 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *