Popular Posts

जमालपुर के मादापुर में संत पंकज जी महाराज का सत्संग, यात्रा के 89वें पड़ाव पर नशामुक्ति का संदेश

जमालपुर के मादापुर में संत पंकज जी महाराज का सत्संग, यात्रा के 89वें पड़ाव पर नशामुक्ति का संदेश

जमालपुर के मादापुर में संत पंकज जी महाराज का सत्संग, यात्रा के 89वें पड़ाव पर नशामुक्ति का संदेश

जमालपुर मीरजापुर। 17 नवम्बर। प्रेम, सद्भाव से रहने, कुछ समय भगवान की आराधना में लगाने, शाकाहार अपनाने, खराब जैसे बुद्धिनाशक नशों को त्यागने, चरित्र उत्थान के संदेश व प्रेरणा देते हुये जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था, मथुरा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत पंकज जी महाराज ने अपनी 108 दिवसीय जनजागरण यात्रा के साथ कल ग्राम मादापुर ब्लाक जमालपुर में अपना 89वाँ पड़ाव डाला। भारी संख्या में स्थानीय बहनों, भाईयों ने यात्रा का दीप प्रज्वलित कलशों व पुष्पवर्षा, गाजे-बाजे व जयगुरुदेव उद्घोष के साथ स्वागत किया।

सत्संग में शाकाहार और नशामुक्ति का संदेश

आज यहाँ आयोजित सत्संग संदेश में महाराज जी ने कहा कि यह मनुष्य शरीर किराये का मकान है। मालिक ने इस दुर्लभ तन को साधन-भजन करके निजघर निकल चलने के लिये दिया है। आप लोग माया-मोह में फंस कर इसे भूल गये, भौतिक चीजों में फंस गये, आत्म कल्याण के रास्ते से भटक गये, मांसाहार, शराब आदि के सेवन में फंस गये और मानव जीवन पाने के उद्देश्य से विरत हो गये। कर्मों के बन्धन में फंस कर युगों-युगों से इसी भवसागर में जन्म-मरण की असह्य वेदना को झेल रहे हैं। इससे छुटकारा पाने के लिये सुरत शब्द, नाम भेदी महात्मा की खोज करके उनके बताये रास्ते पर चलें और आत्मकल्याण कर लें।
महाराज जी ने कहा कि आगे समय बहुत खराब आ रहा है। ‘‘राख बनेंगे महानगर तक एटम के अंगारों से पत्ता-पत्ता झुलस जायेगा विश्व युद्ध झंकारों से। मानव की क्या पेश चलेगी, अम्बर तक फट जायेगा। इस धरती का सारा आंगन लाशों से पट जायेगा। महाशक्तियाँ दुनिया भर की, मिट्टी में मिल जायेंगी। क्रूर विधर्मी मानव की तब, अकल ठिकाने आयेगी। ऐसा भीषण बम भोले का ताण्डव होने वाला है। जागो-जागो दुनिया वालों समय बदलने वाला है।। उन्होंने कहा कि आप लोग चेत जाओ। शाकाहारी-सदाचारी बन जायें और शराब जैसे नशों से दूर हो जायें। उन्होंने आत्मकल्याण, खुशहाली और प्रभु प्राप्ति का सरल मार्ग नाम योग साधना की विधि-सुमिरन, ध्यान, भजन को विस्तार से समझाया। सबको सचेत करते हुये बताया कि आप लोग चौबीस घण्टे में से घण्टा दो घण्टा आत्मकल्याण के लिये साधन भजन में जरूर लगायें।

मथुरा के वार्षिक भंडारा सत्संग-मेले का न्योता

संत पंकज जी ने आगामी 17 से 21 दिसम्बर तक जयगुरुदेव आश्रम आगरा-दिल्ली बाईपास मथुरा पर होने वाले वार्षिक भण्डारा सत्संग-मेले में सभी को भाग लेने के लिये आमंत्रित किया। सभी प्रेमियों को सत्संग में आने के लिये साधुवाद देते हुये सबके सुखद भविष्य की मंगलकामना किया। पुलिस प्रशासन का सहयोग रहा।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष घूरन प्रसाद, संगठन मंत्री व प्रवक्ता मोती लाल सिंह, चन्द्रमा यादव, संदीप पाण्डेय, रमेश यादव, संतोष तिवारी एवं सहयोगी संगत चन्दौली के जसवन्त चौरसिया, जवाहर मास्टर, रामसूरत, चन्द्रिका, देवराज यादव, अवधेश चौरसिया आदि मौजूद रहे। आयोजन में पत्रकार हौसिला प्रसाद त्रिपाठी का विशेष सहयोग रहा।

अगला पड़ाव धोबही गांव में

सत्संग समारोह के बाद जनजागरण यात्रा अपने 90वें पड़ाव ग्राम धोबही ब्लाक जमालपुर के लिये प्रस्थान कर गई। यहां कल (आज) प्रातः 11 बजे से सत्संग कार्यक्रम आयोजित है।

BREAKING NEWS
SBI UPI आज रात 1:15 से 2 बजे तक बंद: मीरजापुर-चुनार के ग्राहक UPI Lite या कैश रखें तैयारमीरजापुर में पराली जलाई तो 5 से 30 हजार जुर्माना, PM किसान निधि भी रुक सकती हैचंद्रकांता भाग 3: नौगढ़ के कुंवर वीरेंद्र सिंह और अय्यार तेज सिंह, जिनकी चालों से बनता था मिलने का रास्ताविंध्याचल दीपदान महोत्सव 20 नवंबर को: देवउठनी एकादशी पर देवी जागरण में अक्षरा सिंह और नंदू मिश्रामीरजापुर जनपद न्यायालय में 21 नवंबर को चेक बाउंस की विशेष लोक अदालत, सुलह से खत्म होंगे मुकदमेचुनार पीजी कॉलेज में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा पर व्याख्यान, छात्र-छात्राओं ने ली यातायात नियमों की शपथमीरजापुर: परिषदीय स्कूलों की अर्धवार्षिक परीक्षा के पहले दिन 56 हजार से ज्यादा बच्चे गैरहाजिरमीरजापुर में 16.96 लाख वोटर, चुनार सीट पर 2927 बढ़े; 2027 से पहले भाजपा-कांग्रेस का बूथ अभियानमीरजापुर में यूपी बोर्ड परीक्षा के 124 केंद्र तय, काली सूची वाला कॉलेज भी केंद्र; 21 नवंबर तक आपत्तिमीरजापुर में 776 युवाओं को स्वरोजगार लोन, विंध्याचल मंडल में सबसे आगे; जानिए कौन ले सकता है 5 लाखजमालपुर के जफराबाद में कबड्डी: महिला वर्ग में कर्दमेश्वर कंदवा, पुरुष में गौरा कला वाराणसी चैंपियनमां विंध्यवासिनी की कथा भाग 3: कंस के हाथ से छूटकर आठ भुजाओं वाली देवी बनीं योगमायाSBI UPI आज रात 1:15 से 2 बजे तक बंद: मीरजापुर-चुनार के ग्राहक UPI Lite या कैश रखें तैयारमीरजापुर में पराली जलाई तो 5 से 30 हजार जुर्माना, PM किसान निधि भी रुक सकती हैचंद्रकांता भाग 3: नौगढ़ के कुंवर वीरेंद्र सिंह और अय्यार तेज सिंह, जिनकी चालों से बनता था मिलने का रास्ताविंध्याचल दीपदान महोत्सव 20 नवंबर को: देवउठनी एकादशी पर देवी जागरण में अक्षरा सिंह और नंदू मिश्रामीरजापुर जनपद न्यायालय में 21 नवंबर को चेक बाउंस की विशेष लोक अदालत, सुलह से खत्म होंगे मुकदमेचुनार पीजी कॉलेज में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा पर व्याख्यान, छात्र-छात्राओं ने ली यातायात नियमों की शपथमीरजापुर: परिषदीय स्कूलों की अर्धवार्षिक परीक्षा के पहले दिन 56 हजार से ज्यादा बच्चे गैरहाजिरमीरजापुर में 16.96 लाख वोटर, चुनार सीट पर 2927 बढ़े; 2027 से पहले भाजपा-कांग्रेस का बूथ अभियानमीरजापुर में यूपी बोर्ड परीक्षा के 124 केंद्र तय, काली सूची वाला कॉलेज भी केंद्र; 21 नवंबर तक आपत्तिमीरजापुर में 776 युवाओं को स्वरोजगार लोन, विंध्याचल मंडल में सबसे आगे; जानिए कौन ले सकता है 5 लाखजमालपुर के जफराबाद में कबड्डी: महिला वर्ग में कर्दमेश्वर कंदवा, पुरुष में गौरा कला वाराणसी चैंपियनमां विंध्यवासिनी की कथा भाग 3: कंस के हाथ से छूटकर आठ भुजाओं वाली देवी बनीं योगमाया