Popular Posts

जमालपुर के जफराबाद में कबड्डी: महिला वर्ग में कर्दमेश्वर कंदवा, पुरुष में गौरा कला वाराणसी चैंपियन

जमालपुर के जफराबाद में कबड्डी: महिला वर्ग में कर्दमेश्वर कंदवा, पुरुष में गौरा कला वाराणसी चैंपियन

जमालपुर के जफराबाद में कबड्डी: महिला वर्ग में कर्दमेश्वर कंदवा, पुरुष में गौरा कला वाराणसी चैंपियन
जमालपुर के जफराबाद में कबड्डी: महिला वर्ग में कर्दमेश्वर कंदवा, पुरुष में गौरा कला वाराणसी चैंपियन
जमालपुर के जफराबाद में कबड्डी: महिला वर्ग में कर्दमेश्वर कंदवा, पुरुष में गौरा कला वाराणसी चैंपियन
जमालपुर के जफराबाद में कबड्डी: महिला वर्ग में कर्दमेश्वर कंदवा, पुरुष में गौरा कला वाराणसी चैंपियन

कर्दमेश्वर महादेव कंदवा वाराणसी की महिला टीम
कबड्डी प्रतियोगिता में मारी बाजी।

अदलहाट/मीरजापुर। चुनार तहसील अंतर्गत वि० ख० जमालपुर के ग्राम सभा जफराबाद में युवा मित्र मंडल द्वारा आयोजित विशाल कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन मड़िहान विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि ईंश पटेल द्वारा किया गया, जिसमें बालक वर्ग एवं बालिका वर्ग दोनों टीमों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं पर बता दें कि उत्तर प्रदेश के जौनपुर, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही, प्रयागराज, लखनऊ, गाजियाबाद, गाजीपुर, आजमगढ़, बलिया, गोरखपुर, इत्यादि एवं उत्तर प्रदेश से बाहर उत्तराखंड एवं झारखंड तक के खिलाड़ी इस कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं। इस कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन विधानसभा विधायक प्रतिनिधि ईंश कुमार पटेल द्वारा किया गया। साथ ही साथ अपना दल (एस) अहरौरा जोन अध्यक्ष भगवान दास प्रजापति, भाजपा अदलहाट मंडल अध्यक्ष अनूप जयसवाल, ग्राम प्रधान अर्चना देवी एवं कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारी उद्घाटन में मौजूद रहे। आपको बता दें कि उद्घाटन में पहली मैच जाफराबाद के खिलाड़ियों टीम ए व टीम बी के बीच खेला गया, सत्या ग्रुप की टीम भी ने जीत हासिल की। इस कबड्डी प्रतियोगिता में महिला वर्ग की खिलाड़ियों ने बहुत ही सराहनीय प्रदर्शन किया। महिला खिलाड़ियों की कौशल को देखते हुए सैकड़ों की संख्या में मौजूद दर्शकों, अतिथियों व उपस्थित कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा तालियों की गूंज चारों तरफ दिखाई दी। वहीं पर उपस्थित सम्मानित गणमान्य, समाज सेवक, समाज सेविका, कमेटी के पदाधिकारियों, द्वारा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए अपनी तरफ से पुरस्कार राशि भी दिए।

महिला वर्ग की 12 और पुरुष वर्ग की 18 टीमें उतरीं

इस प्रतियोगिता में महिला वर्ग की कुल 12 टीमें तथा पुरुष वर्ग की कुल 18 टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें बालिका वर्ग की कर्दमेश्वर महादेव कंदवा वाराणसी ए और बी दोनों टीमें, बीआरपी एकेडमी सारनाथ वाराणसी, आदर्श क्लब सिंहपुर वाराणसी, लंका बीएचयू वाराणसी, सिगरा स्टेडियम वाराणसी, हथियानी चंदौली, रेलवे ग्राउंड दीनदयाल उपाध्याय नगर, चंदौली, गढ़वा झारखंड, सुलेखा पटेल महिला टीम जौनपुर, विजय स्पोर्टिंग क्लब भीखमपुर, चंदौली एवं अन्य टीमें प्रतिभाग किए।

फाइनल के नतीजे: कंदवा और गौरा कला चैंपियन

महिला वर्ग की फाइनल मैच में प्रथम स्थान 21 अंक बनाकर कर्दमेश्वर कंदवा वाराणसी व 12 अंक प्राप्त कर जौनपुर दूसरे स्थान तथा विजय स्पोर्टिंग क्लब भीखमपुर चंदौली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं पर बालक वर्ग की कुल 18 टीमों ने इस कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिसमें फाइनल मैच में गौरा कला वाराणसी 27 अंक प्राप्त कर प्रथम व उत्तराखंड से आयी टीम 25 अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा वाराणसी की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त कर जफराबाद की ग्राउंड पर अपना परचम लहराया। इस कार्यक्रम में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए 399 मड़िहान विधानसभा के भावी विधायक प्रत्याशी गुलाब मौर्या अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। इस मौके पर स्वामी संघ लाॅन के प्रबंधक रमेश सिंह स्वामी अपने टीम के साथ पहुंचकर आए हुए सभी खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत बंधन अभिनंदन करते हुए उत्साह बढ़ाए। इस मौके पर समस्त आयोजक मंडलों अथवा कमेटी के पदाधिकारी गण, क्षेत्र के सम्मानित पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि मंडल व समाजसेवकों के साथ-साथ सैकड़ों की संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

BREAKING NEWS
SBI UPI आज रात 1:15 से 2 बजे तक बंद: मीरजापुर-चुनार के ग्राहक UPI Lite या कैश रखें तैयारमीरजापुर में पराली जलाई तो 5 से 30 हजार जुर्माना, PM किसान निधि भी रुक सकती हैचंद्रकांता भाग 3: नौगढ़ के कुंवर वीरेंद्र सिंह और अय्यार तेज सिंह, जिनकी चालों से बनता था मिलने का रास्ताविंध्याचल दीपदान महोत्सव 20 नवंबर को: देवउठनी एकादशी पर देवी जागरण में अक्षरा सिंह और नंदू मिश्रामीरजापुर जनपद न्यायालय में 21 नवंबर को चेक बाउंस की विशेष लोक अदालत, सुलह से खत्म होंगे मुकदमेचुनार पीजी कॉलेज में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा पर व्याख्यान, छात्र-छात्राओं ने ली यातायात नियमों की शपथमीरजापुर: परिषदीय स्कूलों की अर्धवार्षिक परीक्षा के पहले दिन 56 हजार से ज्यादा बच्चे गैरहाजिरमीरजापुर में 16.96 लाख वोटर, चुनार सीट पर 2927 बढ़े; 2027 से पहले भाजपा-कांग्रेस का बूथ अभियानमीरजापुर में यूपी बोर्ड परीक्षा के 124 केंद्र तय, काली सूची वाला कॉलेज भी केंद्र; 21 नवंबर तक आपत्तिमीरजापुर में 776 युवाओं को स्वरोजगार लोन, विंध्याचल मंडल में सबसे आगे; जानिए कौन ले सकता है 5 लाखजमालपुर के जफराबाद में कबड्डी: महिला वर्ग में कर्दमेश्वर कंदवा, पुरुष में गौरा कला वाराणसी चैंपियनमां विंध्यवासिनी की कथा भाग 3: कंस के हाथ से छूटकर आठ भुजाओं वाली देवी बनीं योगमायाSBI UPI आज रात 1:15 से 2 बजे तक बंद: मीरजापुर-चुनार के ग्राहक UPI Lite या कैश रखें तैयारमीरजापुर में पराली जलाई तो 5 से 30 हजार जुर्माना, PM किसान निधि भी रुक सकती हैचंद्रकांता भाग 3: नौगढ़ के कुंवर वीरेंद्र सिंह और अय्यार तेज सिंह, जिनकी चालों से बनता था मिलने का रास्ताविंध्याचल दीपदान महोत्सव 20 नवंबर को: देवउठनी एकादशी पर देवी जागरण में अक्षरा सिंह और नंदू मिश्रामीरजापुर जनपद न्यायालय में 21 नवंबर को चेक बाउंस की विशेष लोक अदालत, सुलह से खत्म होंगे मुकदमेचुनार पीजी कॉलेज में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा पर व्याख्यान, छात्र-छात्राओं ने ली यातायात नियमों की शपथमीरजापुर: परिषदीय स्कूलों की अर्धवार्षिक परीक्षा के पहले दिन 56 हजार से ज्यादा बच्चे गैरहाजिरमीरजापुर में 16.96 लाख वोटर, चुनार सीट पर 2927 बढ़े; 2027 से पहले भाजपा-कांग्रेस का बूथ अभियानमीरजापुर में यूपी बोर्ड परीक्षा के 124 केंद्र तय, काली सूची वाला कॉलेज भी केंद्र; 21 नवंबर तक आपत्तिमीरजापुर में 776 युवाओं को स्वरोजगार लोन, विंध्याचल मंडल में सबसे आगे; जानिए कौन ले सकता है 5 लाखजमालपुर के जफराबाद में कबड्डी: महिला वर्ग में कर्दमेश्वर कंदवा, पुरुष में गौरा कला वाराणसी चैंपियनमां विंध्यवासिनी की कथा भाग 3: कंस के हाथ से छूटकर आठ भुजाओं वाली देवी बनीं योगमाया