1
1
1
2
3

मीरजापुर के जिगना थाना क्षेत्र के दुबहा गांव में शराब के ठेके के पास हुई गेंदालाल की हत्या के आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया। इसी दिन दोपहर में गुस्साई महिलाएं गांव की देशी शराब की दुकान पर पहुंच गईं और उसे बंद कराने की मांग को लेकर हंगामा किया।
विंध्याचल थाना क्षेत्र के सेमरी गांव के रहने वाले गेंदालाल (45) बुधवार शाम सड़क पार करके दुबहा में शराब के ठेके के पास गए थे। वहां दुबहा के ही आर्यमान उर्फ धानी से उनका विवाद हो गया। आरोप है कि आर्यमान ने गमछे में ईंट बांधकर गेंदालाल के सिर पर वार किया। परिजन उन्हें सरोई के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने आरोपी आर्यमान को गिरफ्तार कर लिया था। मृतक के बेटे राजकुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ और बृहस्पतिवार को उसे जेल भेज दिया गया।
हत्या और शराबियों की हरकतों से परेशान महिलाओं का कहना था कि शराब की वजह से ही ऐसी वारदातें हो रही हैं, घर उजड़ रहे हैं और चोरियां बढ़ी हैं। हंगामे के दौरान दुकान में तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश भी हुई। उस समय दुकान बंद थी।
खबर मिलते ही जिगना, लालगंज और विंध्याचल थाने की पुलिस पहुंची। लालगंज थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय और थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने महिलाओं को समझाकर शांत कराया, जिससे आगजनी टल गई। रामकली, फुलवंती, सरोजा देवी, रेखा देवी, कुसुम देवी और सुभरा देवी ने दुकान बंद कराने के लिए पुलिस को ज्ञापन दिया।
एएसपी सिटी योगेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी जेल भेजा जा चुका है और हंगामा कर रहीं महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत करा दिया गया।
मीरजापुर: शराब ठेके पर विवाद में गमछे में ईंट बांधकर वार, मजदूर गेंदालाल की मौत; आरोपी हिरासत में
प्रिंस हत्याकांड: विंध्याचल थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, तीन थानों में फेरबदल; पूर्व डीएम परिवार से मिलीं
थंबनेल फोटो साभार (सांकेतिक तस्वीर): Utcursch / Wikimedia Commons (CC BY-SA 4.0)। संपादित।