चुनार में दर्दनाक सड़क हादसा, बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल, वाराणसी रेफर

चुनार में दर्दनाक सड़क हादसा, बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल, वाराणसी रेफर
चुनार, मिर्जापुर | 10 अक्टूबर
आज सुबह लगभग 7 बजे चुनार के टेकौर हनुमान जी / शीतला माता मंदिर के पास एक जोरदार सड़क हादसे में एक बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि घायल की जीभ कट कर गिर गई। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुँचाया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए उन्हें वाराणसी (BHU/ट्रामा सेंटर) के लिए रेफर कर दिया गया है।
घायल की पहचान:
सूत्रों के अनुसार घायल का नाम कांता यादव है, जो सुकूलपुरा के निवासी हैं। उनके भाई का नाम लालता यादव बताया जा रहा है।
कानता यादव चुनार स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल में कार्यरत थे और लगभग 7-8 वर्ष पूर्व रिटायर हुए थे। बताया जा रहा है कि वह आज सुबह पिंडदान के लिए चुनार आए हुए थे, तभी यह हादसा हो गया।
वाहन के बारे में:
सूत्रों के अनुसार दुर्घटना करने वाला वाहन कर्बला, नियर दरगाह शरीफ, चुनार क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फिलहाल कांता यादव की हालत नाजुक बनी हुई है।