हरिशंकर सिंह को नारायण की कलम से सम्मानित किया गया

हरिशंकर सिंह को नारायण की कलम से सम्मानित किया गया
राजगढ़ मीरजापुर। राजगढ़ क्षेत्र के रहने वाले श्री हरिशंकर सिंह मास्टर को जो कि श्री शिवाजी नेशनल इण्टर कालेज हॉसीपुर के रसायन विज्ञान के प्रवक्ता को नारायण गृहस्थ आश्रम नारायण नगर पचराव के प़बन्धक ईन्जी बीरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बिचित्रानन्द नेनारायण की कलम सम्मान से सम्मानित किया।
सर्व प़थम बिचित्रानन्द ने पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र तथा नारायण की कलम देकर सम्मानित किया।
और पैर छू कर गुरू के रूप में आशीर्वाद लिया।
बिचित्रानन्द ने बताया कि मास्टर साहब ने हमें रसायन विज्ञान 1977 में पढ़ाया था।
मास्टर साहब का जन्म नदिहार गांव में सन् 1940 ईसबी में एक सम्पन्न कृषक परिवार में हुआ था।
मास्टर साहब के पिता का नाम स्व राम सुन्दर सिंह था।
मास्टर साहब इलाहाबाद विश्वविद्यालय से 1962 में Msc रसायन विज्ञान में किया और दो चार महीने कही और काम करने के बाद श्री शिवाजी नेशनल इण्टर कालेज हॉसीपुर में रसायन विज्ञान के अध्यापक हो गये। और हासीपुर में प्रवक्ता के साथ साथ प्रिंसिपल पद भी रहे। मास्टर साहब एक ऐसे टीचर थे जो बिना किताब के क्लास में पढ़ाते थे। और बड़े डिसीप्लेन में पढ़ाते थे। और मौज मौज में विद्यापीठ विश्व विद्यालय से एम ए भी सोसिओलाजी से किया।
और 2000 प्रिंसिपल के पद से अवकाश प्राप्त करने के बाद अपने ही गांव में पेट्रोल पम्प लगाकर बिजनेस करने लगे। मास्टर साहब के चार बेटियां और एक बेटे हैं। इस समय मास्टर साहब 87 साल की उम्र में भी अभी स्वस्थ हैं।