Popular Posts

2

कबड्डी प्रतियोगिता में पावर राइडर्स व यूपी योद्धा विजेता बनेस्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्राम सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चुनार, मीरजापुर में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन एवं खेल भावना का प्रदर्शन किया।

जमुई से चुनार जाने का दोनों संपर्क मार्ग हुई बाधित।

सरैया पुल की सड़क पर फिर चढ़ा बाढ़ का पानी ।

जमुई से चुनार जाने का दोनों संपर्क मार्ग हुई बाधित।

चुनार/मिर्जापुर। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 30 जनपदों में 6 सितम्बर तक भारी बरसात का दिया अल्टिमेटम। प्रयागराज, सोनभद्र सहित मिर्जापुर में भारी बरसात होने की सम्भावना।वहीं पर मिर्जापुर जनपद में भारी बरसात होने के कारण जरगो डैम का जलस्तर बढ़ने से कमांड हाउस जरगो डैम ने लगभग 10 फीट पानी छोड़ा, जिससे आसपास के किसानों की फसल हुई बर्बाद और जमुई चुनार संपर्क मार्ग पर स्थित सरैया पुल पर अधिक जल भराव के कारण मार्ग हुई बाधित। चुनार कचहरी तथा आवश्यक कार्य से चुनार आने जाने वाले राहगीर जान जोखिम में डालकर कमर भर पानी से अपनी बाइक लेकर जा रहे हैं। वहीं पर बता दे कि भारी जल जमाव के कारण स्थानीय लोगों के साथ-साथ क्षेत्रीय लोगों को भी बहुत परेशानी झेलनी पड़ रही है क्योंकि मुख्य बाजार सुन पड़ी है जिससे लोगों का बजारीकरण की व्यवस्था चलती है, कुदरत की कर के आगे प्रकृति सब पर भारी पड़ती है जिसको देखते हुए स्थानीय लोगों ने राजगीरों की सहायता किया वहीं पर बता दे कि संतोष महात्मा द्वारा राहगिरों को भारी जलाधार को पार करने के लिए दो ट्रैक्टर ट्राली की व्यवस्था की गई है जिससे लोगों को आर-पार कराया जा रहा है। वहीं पर क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि भविष्य में बड़े खतरे को अंजाम देने से पूर्व इस पुल को ऊंचा किया जाए जिससे आवागमन बाधित न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *