Popular Posts

3

दिनांक 13 अगस्त 2026 को भारतीय किसान यूनियन जनपद मिर्जापुर के द्वारा ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा जमुई बाईपास पुल से लेकर तहसील मुख्यालय पर पहुंचकर उप जिलाधिकारी को राष्ट्रपति के नामित राष्ट्रीय स्तर की 16 सूत्री मांग पत्र सौंपा

स्वस्तिक पब्लिक स्कूल में मनाया गया 15 अगस्त का पर्व”

“स्वस्तिक पब्लिक स्कूल में मनाया गया 15 अगस्त का पर्व”
चुनार नगर की गंगा गंगेश्वर नाथ में स्थित स्वस्तिक पब्लिक स्कूल में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया जिसमें कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉक्टर सत्यवान श्रीवास्तव जी एवं विशेष अतिथि के रूप में डॉ० कृष्ण बिहारी द्विवेदी जी,अखिलेश पांडे जी, संजय चटर्जी, डॉ० विनोद कुमार शर्मा जी,संतोष यादव जी एवं अन्य गणमान्य लोक उपस्थित थे। विद्यालय के संचालक श्री बृजेश यादव जी द्वारा सभी अतिथियों का माल्यार्पण एवं स्वागत किया गया तथा हमारे अतिथियों के आशीर्वचनों से देश की स्वतंत्रता में अपने प्राणों को न्योछावर कर देने वाले देशभक्तों के बलिदान पर प्रकाश डाला गया, जिससे समस्त प्रांगण में एक नई ऊर्जा का संचार हो गया। नन्हे नन्हे बच्चों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई जो दृश्य बहुत ही मनमोहक रहा। विद्यालय के संचालक श्री बृजेश यादव जी ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य कम फीस में अधिक से अधिक बच्चों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को पहुंचाना है। जिसके लिए वह हमेशा अपने विद्यालय में एक्टिविटी आधारित कक्षाओं का संचालन करते हैं एवं बच्चों को एक बेहतर भविष्य प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *